दो किलो हेरोइन व नौ लाख ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर पंजाब करते थे नशे की सप्लाई
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान नाइजीरियान महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से नौ लाख ड्रग मनी व दो किलो हेरोइन बरामद की है।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क को तोड़ने का दावा किया है। पुलिस ने दिल्ली के दो निवासियों को काबू किया है। इनमें से एक आरोपित दिल्ली में एक नाइजीरियन महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप के साथ रहता था। उसी महिला की संगत में रह कर उसने नशा तस्करी में कदम रखा। आरोपितों से पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम हेरोइन और नौ लाख ड्रग मनी बरामद की गई है।
एसएसपी गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सीआइए इंचार्ज गुरमेल सिंह को सूचना मिली कि गुरदीप सिंह निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली और रितेश शर्मा निवासी विकासपुरी नई दिल्ली दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना अनुसार आरोपितों ने यह हेरोइन फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, जगराओं, लुधियाना और मोगा में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने राड़ा साहिब के पास नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। उसमें से पुलिस को दो किलो 100 ग्राम हेरोइन और नौ लाख नकदी बरामद की।
एसएसपी के अनुसार गुरदीप सिंह की उम्र 65 साल है और वह एक नाइजीरियन महिला के साथ लिव इन में रहता था। उसी के कहने पर गुरदीप ने नशा तस्करी का काम शुरू किया था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
ग्राहकों की निशानदेही पर पकड़े
जानकारी के अनुसार पायल पुलिस ने 11 जनवरी को 600 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपितों को काबू किया था। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि वे दिल्ली निवासी इन दो आरोपितों से ही हेरोइन लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने इन आरोपितों को काबू किया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें