Move to Jagran APP

लुधियाना में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार, रिवाल्वर, दोनाली राइफल व मोटरसाइकिल बरामद

लुधियाना में चोरी करने तथा अवैध असलहे से डरा धमका कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां दो दिन का रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 11:55 AM (IST)
लुधियाना में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार, रिवाल्वर, दोनाली राइफल व मोटरसाइकिल बरामद
लुधियाना पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में बंद पड़े मकान में चोरी करने तथा अवैध असलहे से डरा धमका कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक रिवाल्वर, एक दोनाली राइफल तथा मोटरसाइकिल बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान हैबोवाल कलां निवासी जसवंत सिंह तथा गुरविंदर सिंह के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस की टीम वीरवार शाम लोकल बस अड्डे के पास मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोनों आरोपित बंद पड़े मकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदातें करते हैं। इसके अलावा दोनों के पास जो अवैध असलहा है। उससे डराकर लोगों से लूटपाट भी करते हैं। आज भी दोनों हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल नंबर पीबी10एफजे 4959 पर सवार होकर लोकल अड्डे की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मेजर सिंह ने कहा कि दोनों अब तक 10 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। उनके खिलाफ पहले से 2-2 केस दर्ज हैं। जिसमें दोनों जेल जा चुके हैं।

मेजर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों ने करीब तीन सप्ताह पहले हैबोवाल कलां की दुर्गा कलोनी इलाके में एक मकान में घुस कर वहां काम करने वाले नेपाली नौकर को बंधक बना कर वहां से 32 बोर रिवाल्वर तथा 12 बोर दोनाली लूट ली थी। मामले में थाना हैबोवाल पुलिस ने मकान की मालकिन पुष्पा साहनी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उनसे की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उधर, थाना हैबोवाल प्रभारी नीरज चौधरी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी का पता चला है। उन्हें अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.