लुधियाना में नाइट कर्फ्यू में ठेके पर शराब बेचते दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
लुधियाना में नाइट कर्फ्यू के बीच ठेका खोल कर शराब बेच रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नाइट कर्फ्यू के बीच ठेका खोल कर शराब बेच रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य की पुलिस को तलाश है। सभी के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने नूरवाला रोड से फांबड़ा रोड इलाके में स्थित ठेके में शराब बेच रहे कर्मचारी को गिरफ्तार किया। एएसआइ गुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गिल रोड के जनता नगर निवासी छोटे लाल के रूप में हुई। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने ही गगनदीप कालोनी इलाके में वाइन शाप खोल कर शराब बेच रहे अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ढोलेवाल चौक स्थित ठेके पर शराब बेच रहे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि आरोपित की पचहान नवांशहर के हरगोबिंद नगर निवासी जसपाल के रूप में हुई।
किरायेदाराें की वेरिफिकेशन न कराने पर गिरफ्तार
बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए किराएदारों को कमरे देने के आरोप में थाना मेहरबान पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान माडल कालोनी की गली नंबर 9 निवासी राशिम मियां के रूप में हुई। पुलिस को मंगलवार सूचना मिली थी कि आरोपित ने माडल कालोनी इलाके में एक मकान बना रखा है। जिसके 5 कमरों में उसने जिन प्रवासी मजदूरों को किराएदार रखा है। उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई गई है। सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें