Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: लुधियाना सीट पर 22 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

लुधियाना संसदीय सीट से इस बार 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से चार उम्मीदवार आजाद हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट हो गए हैं।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 04:52 PM (IST)
Loksabha Election 2019: लुधियाना सीट पर 22 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
Loksabha Election 2019: लुधियाना सीट पर 22 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना संसदीय सीट से इस बार 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से चार उम्मीदवार आजाद हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट हो गए हैं। प्रत्याशियों को तरह-तरह के चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं, जिसमें डबलरोटी, कप-प्लेट, चारपाई, चाबी, जूता आदि शामिल हैं। फिलहाल मुकाबला चार प्रत्याशियों में माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार महेश इंदर सिंह गरेवाल, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस व आम आदमी पार्टी के तेजपाल सिंह शामिल हैं।

loksabha election banner

प्रत्याशियों को यह मिले चुनाव चिन्ह 

 महेश इंद्र सिंह गरेवाल  शिरोमणि अकाली दल  तकड़ी 
 रवनीत सिंह बिट्टू  कांग्रेस   हाथ
 सिमरजीत बैंस    लोक इंसाफ पार्टी  लेटरबाक्स
 तेजपाल सिंह    आम आदमी पार्टी  झाडू
 राम सिंह दीपक   बहुजन मुक्ति मोर्चा   चारपाई 
 बलजीत सिंह   भारत प्रभात पार्टी   लूडो
 मोहिंदर सिंह    आजाद  फुटबॉल 
 सुखविंदर सिंह     एनसीपी  घड़ी
 मोहम्मद नसीम अंसारी    राष्ट्रीय सहारा पार्टी  कप प्लेट 
 दर्शन सिंह   जय जवान जय किसान पार्टी  जूता
 अमरजीत सिंह    भारतीय लोकसेवा दल   टेलीफोन
 दिलदार सिंह    आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया  कोट 
 बलदेव राज कतना    नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी  पानी का जहाज 
 जयप्रकाश जैन    आजाद  गैस सिलेंडर 
 रविंदरपाल सिंह    आजाद  चाबी 
 जसदीप सिंह     आजाद  टार्च
 दलजीत सिंह    पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया  डबलरोटी 
 बिटु कुमार टांक   आंबेडकर नेशनल कांग्रेस   ग्रामोफोन 
 राजिंदर कुमार    हिंदू समाज पार्टी  ट्रैक्टर चलाता किसान
 प्रदीप सिंह   समाज अधिकार कल्याण पार्टी   गुब्बारा 
 ब्रिजेश कुमार    पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया  फलों से भरी टोकरी
 दविंदर भगरिया   हिंदुस्तान शक्ति सेना   हीरा

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.