विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 30 May 2022 11:59 AM (IST)

लुधियाना में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में महिक सिंह ...और पढ़ें

लुधियाना में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।
लुधियाना में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।

जासं, लुधियाना। पति की प्रताड़ना से विवाहिता इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने माता-पिता के घर में गाडर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना दुगरी पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर निवासी महिक सिंह के बयान पर खन्ना के वार्ड नंबर 5 स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी आकाश बादड़ के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस को दिए बयान में महिक सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा (31) की शादी वर्ष 2019 में खन्ना की अंबेडकर कॉलोनी निवासी आकाश बादड़ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपित ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। चूंकि आकाश काम नहीं कर रहा था, इसलिए लड़की छोटे-मोटे काम करके घर चला रही थी। आकाश और उसके परिवार के अन्य सदस्य लड़की को परेशान करते रहे। पूजा इतनी परेशान थी कि दो महीन पहले वो ससुराल छोड़ कर अपने माता-पिता के साथ रहने चली आई थी। उस दिन से वो लगातार मानसिक तनाव का शिकार थी। उसी हालात ने उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

रविवार शाम जैसे ही वो कमरे में गया। अंदर का हाल देख कर उसके होश उड़ गए। पूजा ने कमरे के गार्डर से चूनी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना के बाद दुगरी थाने के एएसआई धर्मिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दड़ा सट्टा लगाता 4180 रुपये समेत गिरफ्तार

लुधियाना। थाना साहनेवाल पुलिस ने दड़ा सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को 4180 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एएसआई राजवंत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव लोहारा स्थित कर्मजीत कालोनी की गली नंबर 2 निवासी वरिंदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित ग्यासपुरा के सूआ रोड इलाके में सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।