बिना दस्तावेज सड़क पर ऑटो चलाना पडे़गा महंगा, Traffic Police करेगी सख्त कार्रवाई
महानगर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क पर बिना दस्तावेज दौड़ रहे ऑटो चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। अब ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बिना दस्तावेज के दौड़ रहे ऑटो रिक्शा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को 207 ऑटो को इंपाउंड किया और 102 के चालान काटे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में शुक्रवार को कुल 482 वाहनों के चालान काटे।
एसीपी ट्रैफिक गुरुदेव सिंह ने बताया कि शहर में अवैध रूप से चल रहे ऑटो रिक्शा के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। उन सभी ऑटो चालकों के चालान काटे जा रहे हैं, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। जिन ऑटो चालकों के पास दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें इम्पाउंड किया जा रहा है। सड़कों के बीचों-बीच ऑटो रिक्शा को रोककर सवारी उठाने के चक्कर में यातायात अवरुद्ध करने वाले चालकों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने सभी ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखें। यातायात नियमों का पालन करें। सड़कों के बीच वाहन को ना रोकें। लेन सिस्टम को फॉलो करें। हमेशा बाईं तरफ ही वाहन चलाएं। दरअसल, पुलिस की तरफ से भारत नगर चौक में सात दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान चौक में मुलाजिमों ने यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों के रोजाना चालान किए। यहां तक कि जो वाहन चालक जैब्रा क्रॉसिंग पर भी खड़े हो रहे थे, उन पर भी सख्ती की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस की यह सख्ती अपने विभाग के कर्मियों पर नहीं चली। वे यातायात नियमों को उल्लंघन करते हुए उनके सामने से ही गुजरते नजर आए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें