विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंट्रल जेल पटियाला से 3 खूंखार कैदी लापता हाेने से हड़कंप, एक को UK की अदालत ने सुनाई थी 22 साल की सजा

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Apr 2021 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 02:52 PM (IST)

जेल से लापता कैदियों में शेर सिंह नामक कैदी है इस पर नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इस मामले ...और पढ़ें

नाभा जेल ब्रेक के बाद एक एस्कॉर्ट गाड़ी काे जेल के बाहर तैनात किया गया था। (जागरण)
नाभा जेल ब्रेक के बाद एक एस्कॉर्ट गाड़ी काे जेल के बाहर तैनात किया गया था। (जागरण)

पटियाला, जेएनएन। सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी लापता हाेने से हड़कंप मच गया। जेल प्रबंधक जेल के अंदर इनकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद त्रिपड़ी थाना पुलिस को बुलाया गया है। आशंका है कि यह कैदी करोना पीड़ित कैदी व हवालाती के लिए बनाए गए क्वारंटाइन आहाते से भागे हैं लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

जेल से लापता कैदियों में शेर सिंह नामक कैदी पर नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इस मामले में वह सजा काट रहा था। दूसरा कैदी जसप्रीत सिंह और तीसरा कैदी इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है। कैदी शेर सिंह को यूके की अदालत ने नशा तस्करी के मामले में 22 साल कैद की सजा सुनाई हुई थी। जिसे एक कानूनी प्रक्रिया के तहत हुए समझौते के बाद पटियाला में शिफ्ट किया गया था।

थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज इंस्पेक्टर हैरी बोपाराए जेल के अंदर पहुंचे हैं। सेंट्रल जेल की सुरक्षा के लिए तैनात एस्कॉर्ट गाड़ी को इन दिनों मुख्य गेट से हटाकर फुलकियां एनक्लेव की तरफ लगाया गया था क्योंकि यहां पर दीवार टूटने की वजह से दीवार मरम्मत का काम चल रहा है।

पुलिस फोर्स सर्च अभियान में जुटी

सेंट्रल जेल पटियाला के मुख्य गेट पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं है जबकि अंदर पुलिस फोर्स सर्च अभियान में जुटी है। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज हैरी बोपाराय ने कहा कि अभी फरार होने की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। अंदर सर्च अभियान चल रहा है हो सकता है कि कैदी जेल के अंदरूनी हिस्से में छिपे हों। गाैरतलब है कि सेंट्रल जेल पटियाला में कैदियों से पिछले दिनाें अवैध वसूली का मामला काफी सुर्खियाें में रहा था। यहां पैसे देने से इन्कार करने वाले नशा तस्कर नवजोत सिंह नन्नू पर दूसरे कैदियों ने चाकू व रॉड से हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल सहित 4 गिरफ्तार, कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन मामले में हुई कार्रवाई

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें