नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस का एक्शन, हेराेइन तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा
लुधियाना पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए हेराेइन तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए हेराेइन तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके शुक्रवार उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।
10 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार
थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुरा पुल से ढोका मोहल्ला की और जाने वाले रास्ते पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ जसवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान टिब्बा रोड की राजू कालोनी निवासी संजय कुमार उर्फ संजू के रूप में हुई है।
पैदल चले आ रहे लोग नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार
थाना टिब्बा पुलिस ने इंदिरा कालोनी श्मशान घाट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल चले आ रहे दो लोगों को 8 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ जीवन सिंह ने बताया कि उनकी पहचान न्यू सुभाष नगर टावर नंबर 5 निवासी राम सिंह तथा टिब्बा रोड के न्यू पुनीत नगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ेंः- Dussehra 2022: समय के साथ बदल रहा रामलीला का स्वरूप, अब LED के जरिए प्रसारित हो रही रामायण
यह भी पढ़ेंः- कार का लाक खोल बदमाशों ने चोरी किया लैपटाप
जासं, लुधियाना: चोरों ने कार का लाक खोल कर उसके अंदर पड़ा लैपटाप चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस को राजगुरु नगर के एमआईजी फ्लैट्स निवासी पंकज जायसवाल ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह 11 बजे उसने विश्वकर्मा चौक एचडीएफसी यूनिय हेड ढोलेवाल ब्रांच के बाहर अपनी क्रेटा कार लाक करके पार्क की थी। उसी दौरान चोरों ने उसका लाक खोल कर अंदर पड़ा लैपटाप चोरी कर लिया।