शादी का झांसा देकर नाबालिग को साथ ले गया युवक, फिर दोस्तों से मिलकर की शर्मनाक हरकत
शहर की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ कोहाड़ा ले गया। यहां पर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
जेएनएन, लुधियाना। शहर की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ कोहाड़ा ले गया। यहां पर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग के विरोध करने पर सिर में ईंट मार दी। बाद में खून देख घबराए हुए युवक उसे खुद ही एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जब प्राइवेट डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया तो फिर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाज सेवी राजवीर सिंह के अनुसार चार दिन पहले नाबालिग को एरिया का ही युवक अपने साथ ले गया था।
परिवार के लोग युवती की तलाश कर रहे थे और इसकी शिकायत थाना मोती नगर में भी दी थी, लेकिन देर रात उन्हें पता चला कि कुछ युवक युवती को सिविल अस्पताल लेकर आए हैं। अस्पताल पहुंचे यहां पर तीन युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है। सिविल अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं, युवकों ने पुलिस के पास माना है कि कोहाड़ा में धार्मिक स्थल पर हुए झगड़े के बाद युवती के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया है। वह घबराकर उसे सिविल अस्पताल लाए थे।
थाना मोती नगर से एएसआइ रछपाल सिंह के अनुसार युवती के पिता के बयान पर अलफाज अंसारी, मुसलम अंसारी, सनीत अंसारी, राजवर और सूरत के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने किसी के भी गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि पीडि़ता को डॉक्टरों ने अनफिट करार दिया है। उसके होश में आने के बाद ही उससे पूरी जानकारी मिल सकेगी, मगर उसके सिर और गुप्त अंगों पर गंभीर चोट के निशान हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप