विदेश स्काच व गांजे समेत तीन गिरफ्तार
बीते चौबीस घंटे के दौरान पुलिस ने विदेशी स्काच व गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो केस दर्ज किए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM (IST)
जासं, लुधियाना : बीते चौबीस घंटे के दौरान पुलिस ने विदेशी स्काच व गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो केस दर्ज किए। थाना सराभा नगर पुलिस ने कार में जा रहे सगे भाइयों को तीन बोतल विदेशी स्काच के साथ गिरफ्तार किया। नाका तोड़कर भागे दोनों को ग्रैंड वाक के सामने काबू किया गया। एएसआइ संतोख सिंह ने बताया कि आरोपित रघुनाथ एंक्लेव का मयंक शर्मा व शशांक शर्मा है। इसी तरह थाना मोती नगर पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ जमालपुर के 33 फुटा रोड स्थित मोहल्ला राम नगर के रमेश कुमार को पकड़ा। आरोपित शेरपुर की मच्छी मार्केट में ग्राहक के इंतजार में खड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें