विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के बठिंडा में आकर्षण का केंद्र बना सड़कों पर दौड़ता 'प्लेन', जानें क्या है माजरा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 02 Mar 2021 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 04:15 PM (IST)

अब आपको पंजाब में जहाजनुमा रथ सड़कों पर दौड़ता नजर आए तो कोई आश्चर्य नहीं। पंजाब के कुलदीप सिंह ने ...और पढ़ें

बठिंडा के रामां मंडी में मारुति कार के इंजन से बनाया गया जहाजनुमा रथ। जागरण
बठिंडा के रामां मंडी में मारुति कार के इंजन से बनाया गया जहाजनुमा रथ। जागरण

बठिंडा [सुभाष चंद्र]। आपने आसमान में उड़ने वाले और पानी में चलने वाले जहाज तो खूब देखे होंगे, लेकिन बठिंडा में इन दिनों सड़क पर दौड़ने वाला जहाज खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जहाज रामा मंडी के कुलदीप सिंह हुंजन (कृषि औजार बनाने वाले मिस्त्री) और आर्कीटेक्ट रामपाल बेहनीवाल ने तैयार किया है। सड़कों पर दौड़ते इस जहाज की इंटरनेट मीडिया पर भी खूब चर्चा है। जानकारी मिलते ही लोग इसे देखने के लिए रामा मंडी पहुंचने लगे हैं। दोनों ने यह जहाज खास तौर पर शादी समारोह में दूल्हे के रथ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया है। इस पर ढाई लाख रुपये लागत आई है।

मूलरूप से गांव ज्ञाना के रहने वाले 50 वर्षीय कुलदीप सिंह ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़े हैं। 14 वर्ष की उम्र से ही रामा मंडी में कृषि औजार बना रहे हैं। अपने साथी रामपाल बहनीवाल के साथ मिलकर हर समय कुछ नया करने की सोचते रहते हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्होंने स्क्रैप से एक रेलवे इंजन तैयार किया था, जो कि रिफाइनरी की टाउनशिप में स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े प्रशांत किशोर लेंगे एक रुपये वेतन, इस बार PK के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां 

इस बार उन्होंने सड़क पर चलने वाले जहाज के बारे में सोचा। इसके लिए उनके दिमाग में सबसे पहले मारुति कार का इंजन इस्तेमाल करने का विचार आया। बस फिर क्या था, करीब एक महीने में ही उन्होंने लड़ाकू विमान की शक्ल में यह जहाज तैयार कर दिया। यह जहाज शादियों में रथ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। जिस तरह से रथ में सवार होकर दूल्हा बारात में जाता है, उसी तरह इस जहाज में उसे लेकर जाया जा सकता है। इसे करीब 35 किलोमीटर की स्पीड पर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पांच साल से शुगर मिल को नहीं बेचा गन्ना, पंजाब के इस किसान ने सिरका बना की दस गुणा कमाई

मारुति कार का इंजन और गियर किया इस्तेमाल

सड़क पर दौड़ने वाले यह जहाज नौ फीट चौड़ा है और 18 फीट लंबा है। इसमें केवल मारुति कार का इंजन और गियर ही इस्तेमाल किया गया है, जबकि चेसी उन्होंने नई तैयार की है। इसमें चार टायर लगाए गए हैं। आगे वाले दो टायर छोटे हैं, जबकि पिछले दोनों टायर बड़े हैं। इसे बनाने पर कुल ढाई लाख रुपये का खर्च आया है। इसे तैयार किए अभी कुछ दिन ही हुए हैं। लोगों की ओर से इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सर्वाधिक गरीब एक लाख परिवारों को ढूंढेगी हरियाणा सरकार, मिलेगा ब्याज रहित लोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।