Move to Jagran APP

शिअद के हलका इंचार्ज संधू बाेले- पार्टी छोड़ दूसरे दलों में जाने वालों का कोई अस्तित्व नहीं हाेता

शिअद के हलका इंचार्ज बलविंदर सिंह संधू ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सर्किल जत्थेदारों को संबोधित करते हुए तलवडी पर जमकर निशाना साधा।

By Edited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 01:15 PM (IST)
शिअद के हलका इंचार्ज संधू बाेले- पार्टी छोड़ दूसरे दलों में जाने वालों का कोई अस्तित्व नहीं हाेता
शिअद के हलका इंचार्ज संधू बाेले- पार्टी छोड़ दूसरे दलों में जाने वालों का कोई अस्तित्व नहीं हाेता

रायकोट, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलविंदर सिंह संधू ने कार्यकर्ताओं और सर्कल जत्थेदारों के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब में पार्टी के लिए अरदास की। इसके बाद मंडी में पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

इस दौरान सर्कल प्रधान गुरमेल  सिंह आंडलू, पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह साहबजापुरा, सर्कल प्रधान सतपाल सिंह झोरड़ें, सर्कल प्रधान गुरशरन सिंह बड़ून्दी, सर्कल प्रधान नरिंदर सिंह राजोआना, शहरी प्रधान डॉ. हरपाल  सिंह ग्रेवाल, पूर्व कौंसिल प्रधान अमनदीप  सिंह गिल ने कहा, जब भी कोई नेता पार्टी से अलग होता है तो उसका अस्तित्व खत्म हो जाता है। जो भी मौसमी अकाली दल बने हैं, यह कांग्रेस के एजेंट हैं, जिससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में गए हैं, जरा उनसे पूछें की वहां उनका क्या हाल है। जो लोग मान सम्मान देने वाली शिरोमणि अकाली दल का नहीं हुए वह नव गठित या किसी अन्य दलों का क्या होगें। ऐसे लोग मौका परस्त हैं। इनका न तो कोई पार्टी स्टैंड होता है और ना आम लोगों से कोई सरोकार। रणजीत सिंह जैसे लोग केवल अपना राजनीतिक लाभ देते हैं और ऐसे लोगों पर हमेशा दल बदल का ठप्पा लगा रहता है।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर बावा चोपड़ा, कुलविंदर सिंह भट्टी, नछत्तर सिंह , डॉ. अशोक, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह झोरड़ें, पूर्व सरपंच छिंदरपाल सिंह , पूर्व सरपंच महेंदर सिंह राजगढ़, जुगराज सिंह राजू, प्रेम सिंह , हैप्पी बस्सियें, अजय गिल, अमृतपाल सिंह , पूर्व सरपंच वेदा प्रकाश रावल, जागर सिंह , बलजिंदर सिंह ग्रेवाल, मनजीत सिंह फौजी, गुलजार सिंह , जसवंत सिंह टूसा, कैप्टन प्रीतम सिंह व बलविंदर सिंह राजा उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.