चौकीदार को बंधक बना कपड़े की फैक्ट्री में चोरी, एलईडी व डीवीआर भी साथ ले गए
गांव कनीजा स्थित कपड़े की फैक्ट्री की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। जिसके बाद वो अंदर लगी एलईडी और डीवीआर चोरी करके ले गए।
लुधियाना, जेएनएन। गांव कनीजा स्थित कपड़े की फैक्ट्री की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। जिसके बाद वो अंदर लगी एलईडी और डीवीआर चोरी करके ले गए। वारदात के दो महीने बाद अब थाना मेहरबान पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
एएसआई रुपिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव कनीजा निवासी निशा मेहन की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि गांव में ही उसके दोस्त के साथ पार्टनशिप में कपड़ा फैक्ट्री है। 24 फरवरी की सुबह चार बजे उसे फैक्ट्री के चौकीदार का फोन आया कि 4-5 लोग दीवार फांद कर अंदर आ गए थे। उन लोगों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। जिसके बाद वो फैक्ट्री में पड़ा सामान चोरी करके ले गए हैं। उसने जब मौके पर पहुंच कर चेक किया तो वहां लगी एलईडी और डीवीआर चोरी हो चुके थे। रुपिंदर ने कहा कि पहले शिकायतकर्ता अपने स्तर पर छानबीन करते रहे। उसके बाद लॉकडाउन हो गया और पुलिस को सूचना नहीं सके। उन लोगों ने बुधवार पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई है।
नशे की गोलियों व कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार
सिविल अस्पताल के नजदीक नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 120 कैप्सूल व 220 नशे की गोलियां बरामद की हैं। आरोपित की पहचान घंटा घर के नजदीक रहने वाले राजेश कुमार के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने आरोपित राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित ब्राउन रोड से पैदल काला लिफाफा लेकर जा रहा था। पुलिस को देख आरोपित ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से नशे की गोलियां व कैप्सूल मिले।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें