Move to Jagran APP

Suicide in Ludhiana : लूटपाट के मामले में विचाराधीन कैदी ने लुधियाना सेंट्रल जेल में लगाया फंदा, मौत

लुधियाना सेंट्रल जेल में लूटपाट के मामले में बंद विचाराधीन कैदी ने रविवार फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सरबजीत के खिलाफ थाना नूरमहल में लूटपाट के दो मामले दर्ज थे। पहले उसे ब्रोस्टल जेल में रखा गया था। उसके बाद 24 मार्च को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 08:37 AM (IST)
लुधियाना सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना सेंट्रल जेल में लूटपाट के मामले में बंद विचाराधीन कैदी ने रविवार फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे से झूलता देख जेल में बंद अन्य हवालातियों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने बताया कि उसकी पहचान नूरमहल के गांव वडाला के पट्टी जोधां निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना नूरमहल में लूटपाट के दो मामले दर्ज थे। पहले उसे ब्रोस्टल जेल में रखा गया था। उसके बाद 24 मार्च को उसे सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर वो अचानक एनवी बैरक के बाथरूम में गया। वहां ऊपर लगी ग्रिल के साथ अपने परने का फंदा लगा कर वो उससे झूल गया। उसी समय बाथरूम गए एक अन्य हवालाती ने उसे झूलता देख कर शोर मचाया। वहां पहुंची पुलिस टीम ने उसे फंदे से उतार कर जेल की ड्योढ़ी तक पहुंचाया। वहां एमरजेंसी में चेक करने के बाद डाक्टर ने सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां उसे देखते ही डाक्टर ने मृतक करार दे दिया। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डाक्टरों की टीम उसके शव का पोस्टमार्टम करेगी। जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.