सबसे फलदायक है साधना : शून्य प्रभु
सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में सत्संग व यज्ञ करवाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:35 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:35 AM (IST)
संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में सत्संग व यज्ञ करवाया। भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाल सुख व समृद्धि की मंगलमय कामना की। सभा में शून्य प्रभु ने कहा कि तीन मुख्य उपाय लोग करते हैं। दान, टोटके, पूजा या साधना। इसमें सबसे फलदायक व मुश्किल भी साधना है। इंसान को यदि आधा घंटा जाप करने को कहा जाए, तो वह नहीं कर पाएगा। यदि चलते पानी में कुछ फेंकना है, तो वह आसानी से कर लेता है। अंगूठी भी धारण करता है। क्योंकि ज्यादातर लोगों शार्टकट या आसान उपाय चाहते हैं। अंत में शनि महाराज की महाआरती कर सभा को विश्राम दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें