Move to Jagran APP

Weather Update: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, दो दिन और सताएगा मौसम Ludhiana News

Ludhiana weather Update मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक इसी तरह बूंदाबांदी होती रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Sat PaulEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:12 PM (IST)
Weather Update: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, दो दिन और सताएगा मौसम Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। पहाड़ों में हुई बर्फबारी और शहर में दो दिन से हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वीरवार को शुरू हुई बा‍ारिश शुक्रवार को भी रुक-रुककर दिनभर जारी है। बारिश के कारण दिन के तापमान में बुधवार के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बादलों की वजह से रात के तापमान में बुधवार के मुकाबले नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक इसी तरह बूंदाबांदी होती रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वीरवार को दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया था।

loksabha election banner

वीरवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वीरवार को दोपहर ढाई बजे तक 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

बादलों के कारण बढ़ जाता है रात का तापमान

रात को बादल छाने से तापमान सामान्य दिनों रात की तुलना में ज्यादा होता है। वर्ष 2018 में भी 12 दिसंबर को बूंदाबांदी हुई थी और तब भी रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी तरह 2017 में भी 12 दिसंबर को बूंदाबांदी हुई थी और तब भी रात का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 में अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम 10.9 और 2017 में अधिकतम तापमान 15.6 व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था।

ध्यान दें : बच्चों को ठंड से बचाएं, बुजुर्ग भी बचें

अरोड़ा न्यूरो सेंटर के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. गौरवदी सचदेवा का कहना है कि तापमान में आई गिरावट बच्चों और बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। बुजुर्ग सुबह जल्दी सैर के लिए न निकलें। बच्चों को भी ठंड से बचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में हृदय व सांस के रोगियों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

अगले सप्ताह का अनुमानित तापमान

तिथि          न्यूनतम     अधिकतम

13 दिसंबर       11           16         बारिश की संभावना

14 दिसंबर       10           17          बारिश की संभावना

15 दिसंबर         8           17          धुंध

16 दिसंबर         8           18          धुंध

17 दिसंबर         7           18          धुंध

18 दिसंबर         7           18          धुंध

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.