शिष्य पर जीवन भर रहता है गुरु का प्रभाव: उमा
स्थानीय एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार की सुबह की सभा में अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : स्थानीय एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार की सुबह की सभा में अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिसिपल उमा दत्त शर्मा ने कहा कि गुरु का प्रभाव शिष्य पर जीवन भर रहता है। गुरु को केवल क्लास रूम तक सीमित नहीं किया जा सकता। उसका प्रभाव सर्वव्यापक और सर्वकालीन है। इंद्रजीत सिंह और भीम सेन ने भी गुरु की महिमा का वर्णन किया। वह जीवन भर दूसरों को रोशनी देता है। खुद साधारण होते हुए भी असाधारण व्यक्तित्व पैदा करता है। स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ की तरफ से स्कूल के पूर्व प्रिसिपल विनोद चंद्र कपिला को सम्मानित किया गया। चमन लाल गोयल ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। प्रिसिपल उमा दत्त शर्मा, वरिदर कुमार और हरजिदर कौर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान शमिदर सिंह मिटू, उप प्रधान सुशील कुमार शर्मा, महासचिव बरिदर डेविट, मैनेजर एडवोकेट सुमित लूथरा, राजीव राय मेहता, तजिदर पाल शर्मा, अमित वर्मा, रजनीश बेदी, राजेश डाली, करूण अरोड़ा, मोहित गोयल, अजय सूद. मुनीश भांबरी, विजय डायमंड, नवदीप शर्मा, संजू साहनेवालिया व परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।