ज्ञान की रोशन फैलाने वाले गुरुओं को शिष्यों का सलाम
समाज में गुरु का दर्जा सबसे ऊपर माना गया है। विद्यार्थियों का भविष्य अध्यापकों पर ही निर्भर करता है।
जासं, लुधियाना : समाज में गुरु का दर्जा सबसे ऊपर माना गया है। विद्यार्थियों का भविष्य अध्यापकों पर ही निर्भर करता है। उनकी शिक्षा पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। एक अच्छा गुरु ही अपने ज्ञान की रोशनी से मजबूत राष्ट्र निर्माण कर सकता है। इसी के तहत महानगर में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वीरवार को अध्यापक दिवस मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ हिस्सा लिया। वहीं कई स्कूलों में बच्चों की ओर से 'अध्यापक' विषय पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही उनकी तरफ से दिए जा रहे ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए नमन किया। साथ ही अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में अध्यापक दिवस के पौधे पर कॉलेज प्रांगण में पहले पौधारोपण किया गया। प्रिसिपल डॉ. मंजू साहनी इस दिन मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग परफॉर्मेस दी और बाद में सभी स्टाफ के सदस्यों ने केक भी काटा। आर्य कॉलेज
आर्य कॉलेज की मुख्य शाखा और गर्ल्स सेक्शन में हर्षोल्लास के साथ टीचर्स डे मनाया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग गतिविधियां आयोजित की। छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर भाषण भी प्रस्तुत किया। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. सविता उप्पल और इंचार्ज सूक्ष्म आहलूवालिया ने भी शिक्षक दिवस की महत्ता से सभी को अवगत कराया। एसडीपी कॉलेज
एसडीपी कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने अपने अध्यापकों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने जीवन में मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया। इससे पहले कॉलेज प्रिसिपल मंजू भाषिणी ने अध्यापक दिवस का महत्व भी बताया। प्रताप कॉलेज
प्रताप कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शिक्षक दिवस के मौके पर डायरेक्टर डॉ. बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि शिक्षक का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा इंसान और अच्छा शिक्षक बनने की बात कही। देवकी देवी जैन कॉलेज
देवकी देवी जैन कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर केक कटिग सैरेमनी की गई। कॉलेज छात्राओं ने अपने पसंदीदा अध्यापकों के बारे में शब्द कहे और गीत प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. सरिता बहल भी इस मौके पर मौजूद रही।