Move to Jagran APP

एडवोकेट सिद्धू की मौजूदगी में टकसाली कांग्रेसी परिवार भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू की मौजूदगी में किचलू नगर से वासन परिवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया। टकसाली कांग्रेस नेता स्व. डा. अशोक वासन के बेटे निवेश वासन का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सिरोपा पहनकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 09:35 PM (IST)
एडवोकेट सिद्धू की मौजूदगी में टकसाली कांग्रेसी परिवार भाजपा में शामिल
एडवोकेट सिद्धू की मौजूदगी में टकसाली कांग्रेसी परिवार भाजपा में शामिल

जासं, लुधियाना : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू की मौजूदगी में किचलू नगर से वासन परिवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया। टकसाली कांग्रेस नेता स्व. डा. अशोक वासन के बेटे निवेश वासन का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सिरोपा पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग पंजाब में विभिन्न स्वार्थी और भटकाव वाली पार्टियों से तंग आ चुके हैं और अब पंजाब में एक स्वच्छ सरकार बनाने की जल्दी में हैं।

loksabha election banner

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्यकारी समिति भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने कहा कि आज हलका पश्चिम लुधियाना में यह पहली शुरुआत है और आने वाले दिनों में हलका पश्चिम लुधियाना से बड़ी और सम्मानित हस्तियां भाजपा में शामिल होंगी। बीआरएस नगर जे ब्लॉक से जत्थेदार मनमोहन सिंह मोहानी अध्यक्ष दशमेश सेवा सोसायटी अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ बलजीत सिंह रिकी और परमजीत सिंह भी थे। पार्टी में शामिल होने वाले इन सभी युवाओं का अनिलेश मिश्रा किचलू नगर और लक्की चोपड़ा जिला कार्यालय सचिव ने भी स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पुष्पिदर सिघल ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत किया और कहा कि पार्टी में सभी का सम्मान होगा। इस अवसर पर पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता, आगर नगर मंडल अध्यक्ष संजीव शेरू, भारत नगर मंडल अध्यक्ष राकेश जग्गी, घुमार मंडी अध्यक्ष संदीप वाधवा, ऋषि नगर मंडल प्रिस भंडारी, एसबीएस नगर मंडल अध्यक्ष संजीव पुरी और महिला नेता रीता अरोड़ा, बीबी मनमिदर कौर भी मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.