उपचुनाव: लिप ने घोषित किए उम्मीदवार, सुखदेव चक्क दाखा और जरनैल सिंह फगवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव Ludhiana News
सुखदेव सिंह चक्क पैतृक गांव चक्क के सरपंच जिला परिषद सदस्य सहित पांच साल तक एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी (लिप) ने दाखा उप चुनाव के लिए सुखदेव सिंह चक्क को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि फगवाड़ा से जरनैल सिंह नंगल को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है। बैंस ने कहा कि वैसे तो लिप की नीति रही है कि चुनाव हो या न हो हर वक्त वह लोगों के संपर्क में रहती है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर इन दोनों विधानसभाओं में जल्द ही वह खुद अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रचार करेंगे।
कभी अयाली के साथी थे चक्क
49 वर्षीय सुखदेव सिंह चक्क पैतृक गांव चक्क के सरपंच, जिला परिषद सदस्य सहित पांच साल तक एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लिप की नीतियों से प्रभावित सुखदेव सिंह चक्क ने कई वर्ष पहले शिअद छोड़ दिया था। लिप ने चक्क को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अब उम्मीदवार बनाकर दाखा के उप चुनाव में उतारा है। शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के कभी साथी रह चुके चक्क अब चुनावी समर में अयाली को टक्कर देंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें