ब्लॉक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे सुखदीप, बड़े नेता रहे दूर
खन्ना के नए चुने गए जिला प्रधान सुखदीप ¨सह को लेकर भले ही विवाद पार्टी के भीतर ही चल रहे हों, लेकिन शुक्रवार को सब क्यासों को दरकिनार कर सुखदीप शान के साथ खन्ना ब्लाक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के नए चुने गए जिला प्रधान सुखदीप ¨सह को लेकर भले ही विवाद पार्टी के भीतर ही चल रहे हों, लेकिन शुक्रवार को सब क्यासों को दरकिनार कर सुखदीप शान के साथ खन्ना ब्लाक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने वहां ब्लॉक प्रधान ज¨तदर पाठक से मुलाकात की। खन्ना नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता भी वहां पहुंचे और हार पहना व लड्डू बांट सुखदीप का स्वागत किया। बावजूद इसके बड़े नेता और तीनों विधानसभाओं के विधायक सुखदीप से अभी भी दूरी बनाए हुए हैं। सुखदीप शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता रू¨पदर ¨सह राजा गिल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। राजा गिल भी जिला प्रधानगी की दौड़ में बताए गए थे। साढ़े बारह बजे वे ब्लॉक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। सुखदीप ने कहा कि जिला प्रधानगी उनके लिए गोल्डन चांस है। वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। सुखदीप के अनुसार पार्टी की गुटबाजी को खत्म किया जाएगा। पूर्व प्रधान और विधायक लखवीर ¨सह लक्खा के बयान कि गलती से सुखदीप जिला प्रधान लग गए संबंधी पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सुखदीप ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।
माना, पार्टी में किसी पद पर नहीं रहे
सुखदीप ने बातचीत में यह भी स्वीकार किया कि वे इससे पहले कांग्रेस पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रहे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वे पार्टी के साथ एक वर्कर की तरह जुड़े हैं। इसका सम्मान पार्टी ने उन्हें दिया है। इस मौके पर गुरशरण ¨सह गोगिया, संदीप घई, बेअंत ¨सह जस्सी किशनगढ़ भी मौजूद थे।