पढ़ाई से परेशान 7वीं के छात्र ने मौत को लगाया गले
प्रताप सिंह वाला में सातवीं कक्षा के छात्र कृष्णा ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पिता अशोक के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर परेशान था।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : प्रताप सिंह वाला में सातवीं कक्षा के छात्र कृष्णा ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पिता अशोक के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर परेशान था। पुलिस ने पिता के बयान केस दर्ज किया है। हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला निवासी अशोक कुमार किराने की दुकान करते हैं। उनकी एक बेटी भी है। कृष्णा बड़ा था। अशोक के अनुसार वह कुछ समय से पढ़ाई को लेकर परेशान था और किसी से बात नहीं करता था। बुधवार देर रात उसकी पत्नी ममता खाना बना रही थी। इसी दौरान कृष्णा ने बरामदे का गेट बंद किया और सीढिय़ों पर लगी ग्रिल से तार के सहारे लटककर जान दे दी। परिजनों ने उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जाच शुरू कर दी है। अपील : माता-पिता इन चीजों पर दें ध्यान
सिविल अस्पताल में बच्चों के माहिर डॉक्टर हरप्रीत सिंह का कहना है कि माता-पिता को बच्चों पर खासा ध्यान रखने की जरूरत है। पैरेंट्स बच्चों से ऐसा व्यवहार बनाकर रखें कि बच्चा अपनी हर छोटी से छोटी बातें उनसे शेयर करे। अगर उन्हें लगे कि उनके बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है और उनका बच्चा छोटी-मोटी बातों से मरने की धमकिया दे रहा है तो इसे सीरियस लें। इस विषय में डॉक्टर से बात कर उनकी सलाह लें। तभी इससे बचा जा सकता है। बच्चों का मन बहुत चंचल होता है। वह छोटी से छोटी बात को मन से लगा लेते हैं। बढ़ती उम्र में उन्हें छोटी सी डांट भी बड़ी लगने लगती है।