Move to Jagran APP

पंजाब पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में सड़क जाम

पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती के पेपर देने वाले बड़ी गिनती में लड़के-लड़कियों ने सोमवार को जगराओं-रायकोट रोड पर चक्का जाम करते भर्ती घोटाले को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इन लड़के-लड़कियों ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST)
पंजाब पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में सड़क जाम
पंजाब पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में सड़क जाम

जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती के पेपर देने वाले बड़ी गिनती में लड़के-लड़कियों ने सोमवार को जगराओं-रायकोट रोड पर चक्का जाम करते भर्ती घोटाले को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इन लड़के-लड़कियों ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। चक्का जाम कारण लोगों की भीड़ देखने को मिली। आखिर पुलिस को ट्रैफिक खोलने के लिए अन्य रास्तों की ओर से ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया।

loksabha election banner

धरनाकारियों को समर्थन देने पहुंची विधायक सरबजीत कौर मानूके ने सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए थी। इसको लेकर सरकार असफल रही। धरनाकारियों ने सरकार खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर धरनाकारियों से बातचीत करने के लिए बीडीपीओ दफ्तर से पंचायत सचिव, थाना सिटी के मुखी अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल व एसडीएम दफ्तर से पहुंचे कर्मचारियों की टीम ने उक्त पूरे मामले में मंगलवार को उनकी एसडीएम जगराओं से मुलाकात करने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से धरना उठा लिया गया। इस मौके पर मनदीप सिंह, बलकरणप्रीत सिंह, कृपाल सिंह, रमनप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरजीत सिंह,वरिदर सिंह, प्रगट सिंह, सुखविदर सिंह, रमनदीप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.