विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Strike In Punjab: पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल, लुधियाना में दफ्तराें काे लगाए ताले

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 02:19 PM (IST)

Strike In Punjab पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। इसके साथ ही मिनिस्टीरियल स्टाफ ...और पढ़ें

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ाई। (जागरण)
पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ाई। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Strike In Punjab: पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। इसके साथ ही मिनिस्टीरियल स्टाफ ने इस महीने वेतन लेने से इनकार किया है। कर्मचारियों ने इस बार अफसरों का वेतन भी नहीं बनाया है। दिवाली पर अफसरों को सेलरी नहीं मिल पाएगी।  पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने निर्णय लिया है की किसी भी विभाग के कर्मचारी न तो वेतन लेंगे और ना ही अफसरों का वेतन बनाएंगे। स्टाफ ने आज सभी दफ्तरों में ताले लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में मां के डांटने पर नाबालिग बेटी ने उठाया खाैफनाक कदम, जहरीला पदार्थ पीकर की खुदकुशी की काेशिश

8 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

8 अक्टूबर से कर्मचारी लगातार हड़ताल पर है लेकिन पंजाब सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। यूनियन के जिला चेयरमैन विकास जुनेजा ने बताया इस बार यूनियन ने सरकार के खिलाफ सख्त संघर्ष करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में सोमवार को दफ्तरों पर ताले लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियाें ने साेमवार काे भी खजाना दफ्तर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों को ही ताले लगाए हैं।

यह भी पढ़ें-Health Tips: कमर दर्द से परेशान लाेगाें काे मिलेगी निजात, योग की इन 5 क्रियाओं से पाएं समाधान; जानें कैसे

विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने किया विराेध तेज

गाैरतलब है कि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। आए दिन राज्य के कई जिलाें में प्रदर्शन हाे रहे हैं। रविवार काे जालंधर दाैरे पर आए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बेराेजगार अध्यापकाें ने विराेध जताया था। इसके अलावा कर्मचारी मंत्रियाें और विधायकाें के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-देशविराेधी नारे लगा रहे कश्मीरी छात्रों का विरोध पड़ा भारी, बिहार के 4 स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला; भाजपा ने जताई आपत्ति