विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौतेले पिता ने बेटी को बुलाया दफ्तर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 12:29 PM (IST)

एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं उसने अपने दोस्त से भी बेटी का दुष्कर्म करवाया।

सौतेले पिता ने बेटी को बुलाया दफ्तर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
सौतेले पिता ने बेटी को बुलाया दफ्तर, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

जेएनएन, लुधियाना। एक सौतेला पिता अपनी ही बेटी के लिए हैवान बन बैठा। वह उपने दोस्त को घर लाया और बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने वह उसके दोस्त ने बेटी का गैंगरेप किया। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने गुरु अर्जन देव नगर की निवासी पीड़िता की शिकायत पर उसके सौतेले पिता व उसके दोस्त बन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के मुताबिक उसकी मां पहले ही मर चुकी है। मां ने पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। मां की मौत के बाद वह अपने भाई के साथ अपने सौतेले पिता के घर रहने लगी। उसका कहना है कि 2012 में उसके पिता ने उसकी शादी करवाई, मगर 2013 में उसका अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह वापस पिता के घर रहने लगी।

यह भी पढ़ें: कैमरी आश्रम में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में केयरटेकर का भाई दोषी करार

महिला के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसके सौतेले पिता ने उसे जालंधर अपने दफ्तर में बुलाया। पिता का दोस्त बन्नी भी वहां मौजूद था। उन लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे बेहोशी छाने लगी। इसके बाद बेहोशी की हालत में पिता व उनके दोस्त ने उसे सामूहिक रूप से हवस का शिकार बनाया। होश में आने के बाद वह जालंधर से लुधियाना आ गई। यहां आकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

यह भी पढ़ेः मजिस्ट्रेट के सामने बोली किशोरी- नहीं हुआ दुष्कर्म, मर्जी से गई थी प्रेमी के साथ