विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी के साथ पढ़ाई, लुधियाना के दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने ड्रोन टेक्नोलॉजी में देशभर में किया टॉप; PM मोदी से मिला सम्मान

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:29 AM (GMT+05:30)

लुधियाना के संतोष कुमार ने ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स में देशभर में टॉप किया है, 600 में से 597 अंक हासिल किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें लखनऊ में बेस्ट ड्रोन टेक्नीशियन अवार्ड से सम्मानित किया।

संतोष कुमार को मिला बेस्ट ड्रोन टेक्नीशियन अवार्ड। फोटो जागरण

संतोष कुमार को मिला बेस्ट ड्रोन टेक्नीशियन अवार्ड। फोटो जागरण

HighLights

  1. संतोष कुमार ने ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स में देशभर में टॉप किया।

  2. प्रधानमंत्री मोदी ने बेस्ट ड्रोन टेक्नीशियन अवार्ड से सम्मानित किया।

  3. दिहाड़ी मजदूर के बेटे का लक्ष्य ड्रोन स्टार्टअप शुरू करना।

मुनीश शर्मा, लुधियाना। पिता की दिहाड़ी मजदूरी से चलने वाला परिवार, सीमित आर्थिक संसाधन और पढ़ाई के साथ नौकरी की जिम्मेदारी। इन चुनौतियों के बीच लुधियाना के नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी संतोष कुमार ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

संतोष ने ड्रोन टेक्नोलाजी के छह महीने के कोर्स में 600 में से 597 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बेस्ट ड्रोन टेक्नीशियन अवार्ड से सम्मानित किया।

संतोष के पिता अरुण कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद संतोष ने अपने सपनों को सीमित नहीं होने दिया। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ड्रोन टेक्नोलाजी में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए छह महीने का कोर्स चुना।

पढ़ाई के साथ काम भी जारी रखा, ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। वर्तमान में वह आक्टेव इंडस्ट्री में आइटी सहायक के रूप में कार्यरत हैं।

पीएम से सम्मानित होना खुशी का पल

संतोष का कहना है कि ड्रोन का इस्तेमाल खेती, उद्योग, सर्वे और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से उन्होंने इस तकनीक को सीखने का फैसला किया। पढ़ाई और नौकरी के बीच समय निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने मेहनत और अनुशासन से अपना लक्ष्य हासिल किया।

प्रधानमंत्री से सम्मानित होना सबसे खुशी का पल देशभर में पहला स्थान मिलने और प्रधानमंत्री से सम्मानित होने को संतोष अपने जीवन का सबसे खुशी का पल मानते हैं।

उनका कहना है कि यह उपलब्धि माता-पिता के संघर्ष और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ड्रोन टेक्नोलाजी क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करना है लक्ष्य अब संतोष का लक्ष्य ड्रोन टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अपना स्टार्टअप शुरू करना है।

वह नई तकनीक और उपयोगी समाधान विकसित कर उन्हें बड़े स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि युवाओं को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नई स्किल भी सीखनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।