शॉपिंग कर रही NRI महिला के कंधे पर झपटमारों ने किया सुए से वार, पर्स छीनकर फरार Ludhiana News
महिला के पर्स में न्यूजींलैंड करंसी के डॉलर व सिक्के 10 हजार रुपये भारतीय करंसी घड़ी बैंक के एटीएम कार्ड व अन्य सामान मौजूद था।
जेएनएन, लुधियाना। भाई की शादी के लिए पति के साथ मिलकर शॉपिंग कर रही एक एनअारअाई महिला के कंधे पर तीखे सुए से हमला करने के बाद दो झपटमारों ने पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद दोनों अारोपित मौके से फरार हो गए। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पति ने घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया अौर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजगुरु नगर निवासी विवेक खुराना की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।
शिकायतकर्ता विवेक खुराना के मुताबिक वह न्यूजींलैंड में रहता है। वह अपने साले (पत्नी के भाई) की शादी के लिए भारत अाया था। विवेक अपनी पत्नी के साथ शादी की खरीदारी के लिए बाजार में घूम रहा था। प्रीत पैलेस के नजदीक उसकी पत्नी कार में सामान रख रही थी। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर अाए अौर उन्होंने एक तीखे से सुए से उनकी पत्नी के कंधे पर वार किया। वार करने के बाद अारोपितों ने उसकी पत्नी का पर्स छीन लिया अौर मौके से फरार हो गए।
विवेक के मुताबिक उसकी पत्नी के पर्स में न्यूजींलैंड करंसी के डॉलर व सिक्के, 10 हजार रुपये भारतीय करंसी, घड़ी, बैंक के एटीएम कार्ड व अन्य सामान मौजूद था। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अासपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अारोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।
रैकी के बाद दिया वारदात के अंजाम
एनअारअाई महिला के साथ झपटमारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान अाशंका जताई जा रही है कि अारोपित काफी समय से एनअारअाई महिला के पीछे लगे हुए थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला तो उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान पुलिस उन सभी जगहों के भी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है, जिन जगहों से महिला ने सामान खरीदा था। ताकि अारोपितों के बारे में कोई सुराग मिल सके। उधर, थाना मॉडल टाऊन एसएचअो पवन कुमार के मुताबिक अारोपितों की तलाश चल रही है अौर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें