विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smuggling In Ludhiana: 2 किलाे अफीम सहित बंगाल निवासी महिला-पुरुष गिरफ्तार, डिलीवरी पर मिलने थे 10 हजार

By Dilbag SinghEdited By: Vipin Kumar
Published: Wed, 02 Nov 2022 12:37 PM (IST)

Smuggling In Ludhiana जीआरपी ने लुधियाना में दाे तस्कराें काे गिरफ्तार किया है। यह झारखंड के रांची से ट्रेन में ...और पढ़ें

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर में नशा तस्करी लगातार बढ़ रही है। जीआरपी ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष को दो किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। दोनों झारखंड के रांची से ट्रेन के जरिये अफीम लेकर लुधियाना पहुंचे थे। अफीम की डिलीवरी करने पर उन्हें आने-जाने के खर्च के अलावा 10 हजार रुपये मिलने थे। रेलवे पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अफीम की डिलीवरी कहां और किसे करनी थी।

रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से घूमने पर हुआ शक

डीएसपी बलराम राणा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला और पुरुष रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से घूम रहे थे और कुछ डरे हुए लग रहे थे। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। वे पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। इस दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलोग्राम अफीम मिली। महिला की पहचान 50 वर्षीय शिवानी दास निवासी चक्कपारा, थाना लिलुआ, जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसका साथी जीया रुल रहमान गांव हटगोबिंदपुर भरतपुर जिला नादिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कहां अफीम काे सप्लाई करने वाले थे।

अफीम की तस्करी का नया रूट झारखंड

महिला ने बताया कि उसका पति हेपेटाइटिस बी से पीड़ित है। वह कोई काम नहीं करता है। घर का खर्च चलाने के लिए वह अफीम की डिलीवरी का काम करने लगी। उसे इस काम के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचने पर दस हजार रुपये मिलने थे। डीएसपी बलराम राणा का कहना है कि पिछले कुछ समय में तीन बार बड़ी मात्रा में अफीम पकड़ी गई है। अफीम की तस्करी का नया रूट झारखंड हो गया है। तस्कर ट्रेन के जरिये तस्करी की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Stubble Burning: पंजाब के इन 6 जिलाें में जल रही सबसे ज्यादा पराली, 3 दिन से टाॅप पर CM मान का शहर संगरूर

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: लुधियाना सहित कई शहराें में 5 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ, जानिए IMD का अलर्ट