विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: लुधियाना सहित कई शहराें में 5 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ, जानिए IMD का अलर्ट

By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
Published: Wed, 02 Nov 2022 10:50 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 10:56 AM (IST)

Punjab Weather Update Today पंजाब में ठंड की दस्तक के साथ ही स्माग का कहर बढ़ रहा है। मास्क धूल ...और पढ़ें

Punjab Weather Update: लुधियाना में सुबह के समय स्माॅग बढ़ गई है। (जागरण)
Punjab Weather Update: लुधियाना में सुबह के समय स्माॅग बढ़ गई है। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड की दस्तक धीरे-धीरे हाेने लगी है। राज्य में 5 नवंबर तक मौसम साफ रहने के आसार है। 6 नवंबर से बादल छाने का अनुमान है। रात के तापमान में कमी आने से ठंड (Cold) में इजाफा होगा। इस बीच लुधियाना में बुधवार को ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह से ही कभी धूप निकल रही तो कभी बादलों का आना जाना लगा हुआ है। इसकी वजह से सुबह ठिठुरन महसूस हो रही है।

सुबह विजिबिलटी रही कम

सुबह 8 बजे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था और हवा में नमी 98 प्रतिशत रही जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 265 के स्तर पर था। सुबह विजिबिलिटी भी कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 5 नवंबर तक वर्षा के बिल्कुल आसार नहीं है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में स्मॉग और बढ़ेगी। इस समय वर्षा नहीं हाेने से किसानाें काे जरूर राहत मिली है। कई जिलाें में अब धान की कटाई आखिरी चरण में है। यदि वर्षा हाेती है ताे किसानाें काे नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सुबह, शाम न करें सैर, स्माग में मास्क पहन कर ही घर से निकलें

दीपक अस्पताल की मेडिसन विशेषज्ञ डा. मनीत का कहना है कि जिस तरह से शहर में स्माग का कहर बढ़ रहा है, ऐसे में स्वस्थ लोग भी मास्क पहन कर ही घर से बाहर निकलें। मास्क धूल के कणों से बचाने में काफी कारगर होता है। जो लोग बीमार हैं, उन्हें घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। ऐसे समय में सुबह और शाम की सैर नहीं करना चाहिए। सैर करने से जहरीली हवा सांस लेने पर शरीर में दाखिल हो रही है। इससे सांस के मरीजों को अटैक बढ़ गए हैं। कुछ मरीजों को तो आइसीयू में भर्ती करना पड़ा है। सैर तभी करें, जब धूप निकले। पानी अधिक पीएं।

यह भी पढ़ें-Stubble Burning: पंजाब के इन 6 जिलाें में जल रही सबसे ज्यादा पराली, 3 दिन से टाॅप पर CM मान का शहर संगरूर

यह भी पढ़ें-Air Pollution In Punjab: स्माग से सांसों पर संकट: जहरीली गैंसों का चैंबर बना लुधियाना, AQI 300 के पार