Coronavirus : कोरोना का प्रकोप बढ़ा, जिले में छह और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लगातार केस आ रहे हैं। इसके चलते अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लगातार केस आ रहे हैं। इसके चलते अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले जहां शहर में तीन माइक्रो कंटेनमेंट न्यू माडल टाउन, भामियां खुदर्द औऱ न्यू जनता नगर थे, वहीं शुक्रवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बाद शनिवार को छह नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए।
नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सम्राट कालोनी ग्यासपुरा, सलेम टाबरी स्थित न्यू अशोक नगर, न्यू करतार नगर सलेम टाबरी, दुगरी स्थित बसंत एवन्यू फेस दो, ग्यासपुरा के गुरु हरिकृष्ण नगर और संगीत सिनेमा विश्वकर्मा कालोनी के समीप पड़ते राम नगर शामिल हो गए हैं।