विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के मानसा में भयंकर हादसा, कार और बस की टक्कर में दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 30 Jun 2021 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 08:46 PM (IST)

मृतकों की पहचान जिला अमृतसर के गांव इबल खुर्द के रुप में हुई है। कार सवार गांव हीरके के मेले ...और पढ़ें

मानसा के जोगा में बस व कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है।
मानसा के जोगा में बस व कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है।

संवाद सूत्र, मानसा। जिले के कस्बा जोगा में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक निजी कंपनी की बस व आल्टो कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। एक बच्चे की उम्र एक साल तथा दूसरे की सात साल है। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें से एक को रेफर कर दिया गया है। इनमें ड्राइवर के अलावा अन्य सभी लोग अमृतसर के गांव इबल खुर्द के निवासी बताए जाते हैं। कार में कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों में कार ड्राइवर तरसेम कुमार (जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश) और 31 वर्षीय महिला मनदीप कौर की पहचान हो सकी है। अन्य मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

गांव हरीके मेले से अमृतसर के गांव इबल खुर्द लौट रहे थे कार सवार 

अमृतसर के गांव इबल खुर्द के निवासी ये लोग आल्टो कार में सवार होकर गांव हीरके के मेले में गए थे। दोपहर बाद वह मेले से अपने गांव को लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब उनकी कार बरनाला-मानसा रोड पर स्थित गांव जोगा में पहुंची तो बरनाला की तरफ से आ रही पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस के साथ सीधी टक्कर हो गई। बस की टक्कर से कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। गांव के लोगों ने कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों समेत छह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार आठ लोग अमृतसर के गांव इबल खुर्द लौट रहे थे।

घायल दो बच्चों में एक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे का इलाज मानसा के सिविल अस्पताल में ही चल रहा है। थाना जोगा के इंचार्ज अजय परोचा ने कहा कि अभी दो लोगों की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को सिविल अस्पताल मानसा में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Punjab Train Travel Alert: पंजाब में 10 जोड़ी लोकल ट्रेनें 1 जुलाई से शुरू, 17 जोड़ी मेल एक्सप्रेस इसी सप्ताह से चलेंगी