Move to Jagran APP

लुधियाना के छह साइकलिस्ट्स ने तिरंगे के साथ चलाई साइकिल, सौ किमी राइड कर रचा इतिहास

पंजाब भर में यह साइकिल राइड आयोजित की गई और सभी साइकलिस्ट्स को अपने-अपने जिले में इस राइड को पूरा करना था। इस राइड का आयोजन इंडियन फ्लैग रनरर्स बठिंडा के सहयोग से किया गया था जिसमें कई लाेगाें ने भाग लिया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 08:26 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 08:26 AM (IST)
लुधियाना के छह साइकलिस्ट्स ने तिरंगे के साथ चलाई साइकिल, सौ किमी राइड कर रचा इतिहास
शहर के छह साइकलिस्ट्स ने तिरंगे के साथ साइकिल चलाई है। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। शहर के छह साइकलिस्ट्स ने तिरंगे के साथ साइकिल चलाई है। इस दौरान छह साइकलिस्ट ने सौ किमी की राइड पूरी की है। इस राइड का आयोजन इंडियन फ्लैग रनरर्स बठिंडा के सहयोग से किया है। कोविड-19 को देखते हुए इस बार साइकलिस्ट्स के लिए वर्चुअल राइड आयोजित की गई। राज्य भर में यह साइकिल राइड आयोजित की गई और सभी साइकलिस्ट्स को अपने-अपने जिले में इस राइड को पूरा करना था।

loksabha election banner

साइकलिस्ट्स लखबीर सिंह, राहुल गोयल, हरमिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, मेधा जैन और जगरूप सिंह ने फिरोजपुर रोड के एमबीडी माल से यह साइकिल राइड शुरू की और वह मोगा तक गए। इसी तरह मोगा से एमबीडी माल तक साढ़े चार घंटे में सौ किमी तक साइकिल राइड पूरी की। बता दें कि सभी साइकलिस्ट्स किसी भी शहर के अंदर नहीं गए। इस तरह से शहर के बाहर-बाहर से ही सौ किमी राइड पूरी की।

समानता का दिया संदेश 

सभी साइकलिस्ट्स ने हाथों में तिरंगा पकड़ समानता का संदेश दिया। वहीं साइकिल राइड में हिस्सा लेने वाले सभी साइकलिस्ट्स को तिरंगा, टी-शटर्स इंडियन फ्लैग रनरर्स क्लब ने मुहैया कराई। ग्रोवर हुंडई में कार्यरत आईटी मैनेजर व साइकलिस्ट लखबीर सिंह ने बताया कि लुधियाना में एमबीडी माल से सुबह छह बजे उन्होंने साइकिल राइड शुरू की और मोगा तक साढ़े चार घंटों तक वापसी भी की।

विश्व रिकार्ड के लिए किया प्रयास  

इस साइकिल राइड में भाग लेने वाले छह के छह साइकलिस्ट्स छह सौ किमी से अधिक की साइकिल राइड कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल पर तिरंगे के साथ साइकिल राइड कर उन्होंने विश्व रिकार्ड के लिए प्रयास किया है और अब परिणाम का इंतजार है। फिलहाल भाग लेने वाले सभी साइकिल राइडर्स को सर्टिफिकेट्स और मेडल्स दिए गए हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.