अकाली दल छोड़ शुक्ला ने थामा कांग्रेस का दामन, इधर; 'आप' के हुए नाराज मोदगिल
कांग्रेस के लिए बुधवार का दिन कभी खुशी तो कभी गम वाला रहा। सात साल पहले कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की घर वापसी हाे गई।
खन्ना, जेएनएन। यहां कांग्रेस के लिए बुधवार का दिन कभी खुशी तो कभी गम वाला रहा। सात साल पहले कांग्रेस को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की घर वापसी हो गई है। इसके साथ ही एक झटके वाली खबर भी पार्टी के पास आई।
2015 में खन्ना नगर कौंसिल चुनाव में वार्ड 14 से पार्टी उम्मीदवार रहे प्रदीप मोदगिल कांग्रेस छोड़ 'आप' के हो गए। विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने शुक्ला का स्वागत किया तो आफ हलका इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने मौदगिल को पार्टी में शामिल किया।
कोटली ने शुक्ला को नियुक्त किया खन्ना का आब्जर्वर
ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की घर वापसी के बाद विधायक गुरकीरत ¨सह कोटली ने उनके घर जाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शुक्ला का परिवार व अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। कोटली ने इस दौरान शुक्ला को एक पत्र सौंपा। इसमें उनका पार्टी में घर वापसी का स्वागत करते हुए शुक्ला को खन्ना विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया गया।
शुक्ला कोटली से नारा होकर 2013 में शिअद में शामिल हुए थे। रणजीत सिंह तलवंडी के करीबी रहे हैं अनिल शुक्ला शिअद के पूर्व खन्ना हलका इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी के बेहद नजदीक रहे अनिल शुक्ला तलवंडी के साथ सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी में नहीं गए। तलवंडी के साथ जाने की बजाय उन्होंने घर वापसी का फैसला किया। इस अवसर पर खन्ना यूथ कांग्रेस प्रधान अनिल शुक्ला, रणबीर सिंह काका भी मौजूद थे।
इधर, प्रदीप मोदगिल बने आप वार्ड 14 के इंचार्ज कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले प्रदीप मौदगिल का आप हलका इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने सिरोपा पहना कर स्वागत किया। फल्ली ने बताया कि कांग्रेस से मोदगिल नाराज थे तो उन्होंने 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की मदद की। अब औपचारिक तौर पर वे आप में शामिल हो गए हैं। फल्ली ने इस दौरान मौदगिल को वार्ड 14 का इंचार्ज नियुक्त किया।