लुधियाना में न्यू सम्राट कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा जारी, पंडित विजय पांडेय बोले- मनुष्य मोह माया के जाल से बाहर निकले
लुधियाना में ग्यासपुरा के न्यू सम्राट कालोनी में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा पाचवें दिन भी जारी रही। कथाव्यास पंडित विजय पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए भगवत सेवा में ही लीन रहना चाहिए।
लुधियाना, जेएनएन। भगवान को छोड़कर माया की ओर दौड़ता है। ऐसे में वह बंधन में आ जाता है। मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए भगवत सेवा में ही लीन रहना चाहिए। यह उद्गार आयोजक अर्जुन यादव के अगुवाई में आयोजित कथाव्यास पंडित विजय पांडेय वीरवार को ग्यासपुरा के न्यू सम्राट कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पाचवें दिन वीरवार को कहे। कथा में पंडित विजय पांडेय ने बताया कि ययाति के बड़े पुत्र यदु हुए। उन्हीं के वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ।
भगवान कृष्ण ने संसार को अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए जन्म लिया और अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से दूर किया। भगवान कृष्ण को जब वसुदेव यशोदा मैया के घर लेकर जा रहे थे तो, शेषनाग ने छाया की और गंगामाता ने चरण छुए। कृष्ण को नंदबाबा के घर छोड़कर यशोदा मैया की कन्या को लेकर वापस कंस के कारागृह में आए। कथा में कृष्णोत्सव मनाया गया। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की' के जयकारों से गूंज उठा।
इस कथा में हल्का साउथ के विधायक बलविंदर सिंह बैंस, लिप पूर्वांचल विंग के पंजाब प्रधान महंगू राम यादव, बलजीत सिंह नीटू, दिनेश मिश्रा, गोकरण तिवारी, दयाशंकर शुक्ला, आयोजक अर्जुन यादव, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, किरन यादव, छेदी यादव, कृष्ण मोहन सिंह, अरविंद यादव, सुशील, दिनेश यादव, अरविंद यादव, सज्जन देवी दिलीप पांडेय, नरेंद्र, धनंजय सिंह, जनक पांडेय, रविंद्र राणा, सियाराम, दयाराम, डीएस बीएस ठाकुर, गब्बर सिंह, अजय राणा, साजन, बृजभूषण सिंह, हरि विजय मिश्रा, राजकुमार भारद्वाज, प्यारा सिंह, राजन, जोगिंदर भारद्वाज, रवि भारद्वाज, रामविलास मौर्या, शिव शंकर पाठक, ध्रुव शर्मा, बबलू यादव, ज्ञान चंद्र, अशोक पंडित, पवन सिंह, विनोद झा, विनोद मिश्रा, अनुराग शुक्ला, विवेक शुक्ला, पंडित संजय, पंडित शेष नारायण, हिमांचल, जेपी आदि मौजूद रहे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें