श्री महाकाल सेवा मंडल निकालेगा भव्य शोभायात्रा
श्री महाकाल सेवा मंडल शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 फरवरी को नूरवाला रोड से शोभायात्रा निकालेगी।
संस, लुधियाना : श्री महाकाल सेवा मंडल शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पहली विशाल शोभायात्रा, शिव संध्या 17 फरवरी को नूरवाला रोड सब्जी मंडी में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही भंडारा भी होगा।
समारोह की तैयारियों को लेकर नूरवाला रोड विवेक धाम में स्वामी विवेक भारती म. व पार्षद पति विपन विनायक की अध्यक्षता में मीटिग हुई। सरपरस्त राजीव कुमार लवली और प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि श्री महाकाल सेवा संघ द्वारा पहली बार शिवरात्रि पर्व पर शोभायात्रा से लेकर शिव संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य उत्सव की अध्यक्षता स्वामी विवेक भारती करेंगे। 17 फरवरी को विशाल शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान से 3 बजे आरंभ होगी, जो शिवपुरी रोड़ से होते हुए नूरवाला रोड विवेक धाम में संपन्न होगी। विपन विनायक व अर्जुन विनायक ने कहा कि यात्रा को लेकर मंडल सदस्यों द्वारा तैयारियां जोरो-शोरों से कर दी है। उन्होंने कहा कि शिव संध्या में लव मंजोत और लवराज अटवाल भोले नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। मंच संचालक की भूमिका एंकर सुरेंद्र बावा निभाएंगे। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल, मेयर बलकार सिंह संधू, सांसद रवनीत सिंह बिटू, विधायक संजय तलवाड़, पार्षद पल्लवी विनायक, पार्षद सुखदेव बावा विशेष रुप से शामिल होंगे। इस दौरान उत्सव को लेकर प्रचार सामग्री जारी की गई।
इस अवसर पर स्वामी विवेक भारती म., राजीव कुमार लवली, विपन विनायक, दीपक कुमार, गौरव कुमार, वरुण जैन, डा. ओपी शर्मा, रत्न गर्ग, चंद्रकांत चड्ढा, वैभव जैन, सुरेंद्र कुमार महेंद्रू, अतुल तलवाड़, राजेश सरीन, नरेश सरीन, दिलीप चंद, अश्वनी, सचिन वर्मा, नरेश करवल,तरसेम प्रजापत,परमजीत सिंह आदि शामिल थे।