गंदगी में मनाई दीवाली, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
दीपावली से पहले जहां लोग साफ-सफाई करके स्व'छता का संदेश देते हैं, वहीं वार्ड नंबर 22 के लोग नगर निगम की लापरवाही से गंदगी में दीपावली मनाने को मजबूर रहे। इलाके में न तो सफाई व्यवस्था ठीक है और न ही वहां सीवरेज की सफाई हो रही है।
जासं, लुधियाना : दीपावली से पहले जहां लोग साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश देते हैं, वहीं वार्ड नंबर 22 के लोग नगर निगम की लापरवाही से गंदगी में दीपावली मनाने को मजबूर रहे। इलाके में न तो सफाई व्यवस्था ठीक है और न ही वहां सीवरेज की सफाई हो रही है। इसी वजह से खाली प्लॉटों में सीवरेज का गंदा पानी जमा है और कभी भी महामारी फैल सकती है। गुस्साए लोगों ने वीरवार को शेरपुर रोड जाम कर नगर निगम और पार्षद के खिलाफ रोष जताया। बाद में लोग पार्षद को लेकर इलाके में गए और उन्हें बताया कि गंदगी में लोगों को दीवाली मनानी पड़ी।
इलाका निवासियों का आरोप है कि पार्षद हो या निगम अफसर, कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस वजह से वे परेशान हैं। लोगों का जीवन नर्क बन गया है। विशाल बख्शी व हरवंश सिंह का कहना है कि पार्षद को लोगों के स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है। गंदगी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। पहले भी लोगों ने निगम दफ्तर में किया था प्रदर्शन
कुछ समय पहले भी इलाका निवासियों ने निगम के सब जोन दफ्तर में प्रदर्शन किया था। पर तब भी निगम हरकत में नहीं आया। अब समस्या हल नहीं होने पर वीरवार को इलाके के लोगों ने शेरपुर रोड जाम कर दी। उनका कहना है कि अगर अब भी इलाके से सीवरेज जाम और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो वह मेन हाईवे को जाम करने से भी परहेज नहीं करेंगे। पार्षद ने माना, हालात हैं खराब, आज हल करने का दिया भरोसा
उधर पार्षद राज कुमार का कहना है कि इलाके में सीवरेज की समस्या बेहद खराब हो चुकी है। समय-समय पर वहां सीवरेज की सफाई करवाई जा रही है। इस संबंध में निगम अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके का दौरा करने के बाद शुक्रवार से सीवरेज की सफाई करवाने का भरोसा दिया।