योगी सत्यानाथ की बदौलत अखंड महायज्ञ में लाखों भक्त डालेंगे आहुति: सुरेश चौहान
योगी सत्यानाथ ने कहा कि 7 से 16 फरवरी तक मां बगलामुखी धाम में महायज्ञ विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। इसमें देश भर से मां भक्त पहुंचकर आहुतियां डालेंगे।
लुधियाना, जेएनएन। यज्ञीय कर्म करने से त्याग की भावना का उदय तथा सत्वगुणों की वृद्धि होकर अन्त:करण पवित्र होता है। मन को उत्तम करने की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से मां बगलामुखी धाम में 205 घंटे का अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्त यज्ञ में आहुतियां डाल खुद को पवित्र कर सकेंगे। इस सराहनीय प्रयास को लेकर योगी सत्यानाथ महाराज की तपस्या ही है, जिनकी बदौलत महानगर में 7 वर्षो से अखंड महायज्ञ में लाखों भक्त आकर आहुतियां डाल सकें व मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। ये विचार सुदर्शन चैनल प्रमुख सुरेश चौहान ने मां बगलामुखी धाम से इस महायज्ञ का निमंत्रण मिलने पर व्यक्त किए।
योगी सत्यानाथ ने कहा कि 7 से 16 फरवरी तक मां बगलामुखी धाम में महायज्ञ विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। इसमें देश भर से मां भक्त पहुंचकर आहुतियां डालेंगे। धाम सेवक प्रवीण चौधरी व मंजीत छतवाल ने कहा कि अखंड महायज्ञ को लेकर गणमान्यों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे है। इसी क्रम में सुरेश चौहान सहित स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, अनूप चोपड़ा मलेरकोटला आदि को निमंत्रण दिए गए।
इस अवसर पर सुनील महाजन, जितेंद्र सूद, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, कृष्णु ठाकुर, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह (सरताज नमकीन), हुकम सिंह (बीकानेर मिष्ठान), राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिंगला, गौरव कालिया, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही,रविंदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश मुंदारा, राज सोलंकी, नरेंद्र महाजन, गौरव कालिया, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, सतविंदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमेंद्र गंगी, तुषार बांसल, कर्ण शर्मा, समीर भक्कू, वरुण शर्मा, रमन शर्मा, नितेश सूद, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, आशुतोष गुप्ता शामिल थे।