लुधियाना में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरकज से 19 मार्च को लौटा था दूध विक्रेता
लुधियाना में एक और मामला कोरोना पॉजिटिव आया है। कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीज जगराओं के चौनकीमान का रहने वाला बताया जा रहा है।
लुधियाना, [आशा मेहता]। लुधियाना में एक और मामला कोरोना पॉजिटिव आया है। सोमवार को जगराओं के चौंकीमान सूईआ राेड पर स्थित झुग्गियों में रहने वाला 55 वर्षीय दूध विक्रेता भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जबकि परिवार सदस्यों की रिपोर्ठ नेगेटिव आई है।
पॉजिटिव मरीज के सामने आते ही पुलिस व सेहत विभाग की टीम ने चौंकीमान व सूईआ रोड सहित आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को क्वारंटाइन कर दिया। काेरोना पाजीटिव पाया गया व्यकित अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुआ था। 19 मार्च को वह लुधियाना लौट आए थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ दिल्ली गए अन्य साथियों और उसके परिवार के 11 सदस्यों को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने नया पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि कर दी है। प्रशासन की ओर से जिन तब्लीगी समाज के लोगों की लिस्ट जारी की गई, उसमें इस जगराओं के रहने वाले पॉजिटिव मरीज का नाम भी शामिल था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति भी दिल्ली जाकर आया था।
शहर में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव शिमलापुरी की 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इससे पहले भी अमरपुरा की रहने वाली 42 वर्षीया महिला की पटियाला में मौत हो गई थी। लुधियाना में रविवार तक 329 सैंपल लिए गए हैं। इनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई व 272 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जगराओं के गांव चौकीमान में पुलिस और स्वस्थ विभाग की टीम ने कुछ एरिया के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। इस गांव से नौ लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है।
तब्लीगी जमात से संबंधित 27 लोगों के भेजे हैं सैंपल
तब्लीगी जमात से संबंधित 27 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अभी 26 की रिपोर्ट दो दिन से लंबित है। बाकी लोगों की रिपोर्ट आज आने की संभावना है। रविवार को गोबिंदनगर निवासी कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई थी, उसकी भी रिपोर्ट आज आने की संभावना है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें