Move to Jagran APP

MC Meeting: 50 मिनट में सात सदस्यों ने की बहस, विकास पर खर्च होंगे 167 करोड़ रुपये

बजट में इस बार विकास कार्यों के लिए 167 करोड़ रुपये और मेंटेनेंस के लिए 77.50 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा 113 करोड़ रुपये सड़कों के लिए अलग से रखे गए हैं।

By SatpaulEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 09:37 AM (IST)
MC Meeting: 50 मिनट में सात सदस्यों ने की बहस, विकास पर खर्च होंगे 167 करोड़ रुपये
MC Meeting: 50 मिनट में सात सदस्यों ने की बहस, विकास पर खर्च होंगे 167 करोड़ रुपये

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से 1044.10 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया। विपक्ष पर सत्ता पक्ष से सुझाव लेकर मेयर ने बजट पास करने की घोषणा की। बजट की बैठक में विपक्ष के चार और सत्ता पक्ष के तीन पार्षदों ने बजट पर चर्चा की। पिछले साल जहां नगर निगम का बजट 846.13 करोड़ रुपये था। इस बार बजट में 197.97 करोड़ रुपये की बढोतरी की गई। इसमें 150 करोड़ रुपये तो सिर्फ लोन की राशि है। बजट के 62.17 फीसद हिस्से को विकास कार्यों, मशीनरी व मेंटेनेंस के लिए रखा है। जबकि 35.44 फीसद राशि मुलाजिमों के वेतन व पेंशन के लिए रखी गई है। 2.39 फीसद राशि आकस्मिक खर्च के लिए रिर्जव रखी है। बजट में इस बार विकास कार्यों के लिए 167 करोड़ रुपये और मेंटेनेंस के लिए 77.50 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा 113 करोड़ रुपये सड़कों के लिए अलग से रखे गए हैं। 

loksabha election banner

इन सदस्यों ने रखे बजट पर अपने विचार

अकाली दल

हरभजन सिंह डंग: बजट को बताया हवाई किला। मशीनरी के लिए फंड बढ़ाने का दिया सुझाव। जीएसटी व एक्साइज का शेयर राज्य सरकार से लाने में मदद करें विधायक।

जसपाल सिंह ग्यासपुरा: रिकवरी न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट से फंड की डिमांड की जाए ताकि इंडस्ट्रियल एरिया में हो सकें विकास कार्य। सरकार से लें अपना शेयर तो लोन लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत।

भाजपा

यशपाल चौधरी: मुलाजिमों को समय पर वेतन देने की व्यवस्था की जाए। रिकवरी न करने वाले अफसरों की जिम्मेदारी फिक्स की जाए। नए साल में टारगेट हासिल करने की रूपरेखा की जाए तय। लोन न लिया जाए।

लिप

स्वर्णदीप सिंह चहल: जो प्रॉपर्टीज निगम की खाली पड़ी हैं और लोग उन पर कब्जे कर रहे हैं। उनकी लिस्ट तैयार की जाए और निगम वहां पर अपनी इमारतें बनाकर किराए पर दे। प्रति साल नगर निगम को करोड़ों रुपये की आमदनी होने लगेगी।

कांग्रेस

सनी भल्ला: बजट की सराहना की और इसे शहर के विकास का बजट बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि हेल्थ ब्रांच को मजबूत किया जाए। कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक स्पेशल फंड बनाया जाए और निगम इससे निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारी रखे।

गुरप्रीत सिंह गोगी: पीएसआईसी का चेयरमैन हूं। फोकल प्वाइंट में 66 करोड़ रुपये अपने कारपोरेशन से खर्च करने की घोषणा की है। इससे निगम पर 66 करोड़ का बोझ कम हो जाएगा। बेसहारा पशुओं और लवारिस कुत्तों के नियंत्रण पर बने विशेष पॉलिसी।

नगर निगम के बजट पर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए विधायक राकेश पांडे।

विधायक राकेश पांडे: पिछले साल का टारगेट पूरा नहीं किया और नए बजट में उसका उल्लेख नहीं है। पिछला हिसाब दो तब नया बजट पास होगा। सारे सदन को इस पर एकमत होना पड़ेगा कि पिछला हिसाब पूरा देने के बाद नया बजट पास किया जाएगा।

मेयर बलकार सिंह संधू का जवाब

विकास कार्यों व मेंटेनेंस के लिए भारी भरकम फंड रखा गया है। रिकवरी के लिए अफसरों के पास 20 दिन और हैं। उसके बाद एक एक की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई भी होगी। मशीनरी का फंड बढ़ाया जाएगा। नए साल में बजट के टारगेट हासिल करने के लिए पहले दिन से मॉनेटङ्क्षरग की जाएगी। पार्षद रिकवरी में सहयोग करें। पिछले साल कहां कहां पैसे खर्च हुए हैं इसका ब्यौरा अगली हाउस की बैठक में रख दिया जाएगा।

मद का नाम             पिछले साल बजट      इस साल का बजट

जीएसटी                  480 करोड़          460 करोड़

प्रोपर्टी टैक्स             100 करोड़          130 करोड़

एडवरडाइजमेंट टैक्स  25 करोड़             23 करोड़

बिजली पर टैक्स        45 करोड़             45 करोड़

लाइसेंस फीस            2.25 करोड़         2.50 करोड़

लाइसेंस फीस वाहनों  0.30 करोड़         0.20 करोड़

स्लाटर हाउस फीस    0.30 करोड़          0.30 करोड़

रेंट एवं तहबाजारी     8.80 करोड़             10 करोड़

बिल्डिंग ब्रांच           30 करोड़             32 करोड़

अन्य इंकम              38 करोड़            52.10 करोड़

ओएंडएम                75 करोड़             90 करोड़

एक्साइज ड्यूटी       36.34 करोड़         39 करोड़

सेल प्रॉपर्टी              5 करोड़               10 करोड़

लोन                       00                    150 करोड़

कुल                       846.13 करोड़     1044.10 करोड़

कहां कहां खर्च होंगा फंड

विकास कार्य:  167 करोड़

मेंटेनेंस:          77.50 करोड़

सड़क:            113.00 करोड़

स्लम:            3 करोड़

पार्कों:            16 करोड़

ओएंडएम:      40 करोड़

मशनरी:         15 करोड़ 

डंप के पुराने कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए लिया जाएगा लोन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर निगम को दो टूक कहा है कि 31 मार्च तक अगर कूड़ा डंप में जमा पुराने कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए काम शुरू नहीं किया गया तो अप्रैल से 10 लाख रुपये प्रति माह पेनल्टी नगर निगम पर लगाई जाएगी। मेयर बलकार सिंह संधू ने सदन को बताया कि अभी नगर निगम के पास इतनी बड़ी राशि नहीं है कि इस कूड़े को ठिकाने लगाने के प्रोजेक्ट पर काम किया जा सके। इसे लिए निगम ने 150 करोड़ का लोन लेने का फैसला किया है।

मेयर समेत एक दर्जन पार्षदों ने एक महीने की सेलरी देने का किया ऐलान

पूरे विश्व में तबाही मचा चुके कोरोना वायरस से बचने के लिए नगर निगम हाउस की बैठक में मुद्दा उठा। कांग्रेस के पार्षद सनी भल्ला ने कहा कि भगवान करे लुधियाना इस वायरस की चपेट से बचा रहे। लेकिन निगम को एतिहात के तौर पर एक फंड तैयार रखना चाहिए ताकि आपातकाल में उस फंड का इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा अपने कर्मचारियों, अफसरों व अन्य को मास्क दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बजट में भी इसका प्रावधान शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि वह अपनी एक महीने की सेलरी कोरोना से बचाव के लिए निगम को देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी एक दर्जन पार्षदों ने भी अपनी सेलरी देने की घोषणा की। मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि वह भी अपनी एक माह की सेलरी इस फंड के लिए देंगे और बजट में भी इसके लिए प्रावधान जोड़ा जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.