Move to Jagran APP

मसाज पार्लर की आड़ में विदेशी युवतियां कर रही थी देह व्यापार, सात लड़कियों सहित नौ काबू

लुधियाना में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। थाईलैंड की लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता था।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 08:47 PM (IST)
मसाज पार्लर की आड़ में विदेशी युवतियां कर रही थी देह व्यापार, सात लड़कियों सहित नौ काबू
मसाज पार्लर की आड़ में विदेशी युवतियां कर रही थी देह व्यापार, सात लड़कियों सहित नौ काबू

जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना में मसाज पार्लर की आर्डर में विदेशी युवतियां देह व्यापार कर रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा तो वहां सात लड़कियों और दो लड़कों को वहां से गिरफ्तार किया। धंधा सराभा नगर इलाके में स्थित मसाज पार्लर में चल रहा था।

loksabha election banner

आरोपितों की थाईलैंड निवासी फरशला, पिचियापाक, इंतापोंग जिरावच, पक्खोवाल रोड निवासी स्वीटी, लीजा, मनीशा और अलीशा तथा पश्चिमी बंगाल निवासी एमडी कालू व पक्खोवाल रोड निवासी अजीत कुमार शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पार्लर मालिक दिल्ली निवासी मुनीश शर्मा की तलाश में जुटी है।

इस संबंध में एडीसीपी क्राइम रत्न सिंह बराड़, एसीपी सुरिंदर मोहन, सुमित सूद और प्रेम सिंह ने सिंगल विंडो में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सराभा नगर स्थित लाजूली मसाज पार्लर में मसाज के साथ देह व्यापार का धंधा हो रहा है, जहां विदेश से लड़कियां लाकर ये काम करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही देर शाम पुलिस ने पार्लर पर रेड मारी। वहां से सात लड़कियां और दो वहां काम करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विजिटर वीजा पर बुलाई गई थी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक आरोपित मुनीश शर्मा दिल्ली का रहने वाला है। वह थाईलैैंड से विजिटर वीजा पर लड़कियां भारत लेकर आता था। इसके बाद उन्हें पंजाब में भेज दिया जाता था। वह यहां देह-व्यापार का धंधा करती थी। इससे वह खुद भी कमाती थी और उसे भी कमाकर देती थी।

लड़कियों को 15 हजार मिलती थी सैलरी

पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपितों ने कबूला कि उन्हें पार्लर में काम करने के लिए 15 हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा जिस्मफिरोशी के लिए उन्हें अलग पैसे मिलते थे। आरोपित ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपये लेते थे और उन्हें अपना पक्का ग्राहक बना लेते थे, जिसके बारे में बिल्डिंग मालिक को कुछ पता नहीं था। उन्हें ये पता था कि वहां सिर्फ मसाज की जाती है।

एक महीना दिल्ली में रहती थी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक आरोपित मुनीश लड़कियों को इंडिया लाने के बाद एक महीना दिल्ली में रखता था। पुलिस को आशंका है कि उसने दिल्ली में भी ऐसे ही पार्लर बनाए हैं, जहां यह कारोबार चल रहा था।

ग्राहकों पर भी गिरेगी गाज

उक्त मामले के बाद अब पुलिस पार्लर के ग्राहक तलाश करने में जुटी है जो कि वहां अक्सर आते-जाते थे। इसके अलावा पार्लर की सोशल साइट पर बनी आइडी को भी जांचेगी। क्योंकि, पुलिस को आशंका है कि वो ग्राहकों को सोशल साइट से आकर्षित करती थी।

यह भी पढ़ेंः शर्मनाक: मां की मर्जी से 17 साल का भाई दो नाबालिग बहनों से करता था दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.