Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति पर आधारित 'द राइटिग सर्कल' सेमिनार संपन्न

इंटरनेट मीडिया के व्यस्त दौर में युवा वर्ग को दिन में एक घंटा बुक रीडिग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 08:20 PM (IST)
भारतीय संस्कृति पर आधारित 'द राइटिग सर्कल' सेमिनार संपन्न
भारतीय संस्कृति पर आधारित 'द राइटिग सर्कल' सेमिनार संपन्न

जागरण संवाददाता, लुधियाना : इंटरनेट मीडिया के व्यस्त दौर में युवा वर्ग को दिन में एक घंटा बुक रीडिग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। बुक रीडिग ही हमें कंसंट्रेशन और वकैब्लरी में मजबूत आधार प्रदान करती है। यह वाक्य लेखिका किरण मनराल ने प्रकट किया। मुंबई से खास तौर पर पहली बार प्रभा खेतान फाउंडेशन के संस्कृति कार्यक्रम में पहुंचीं लेखिका मनराल ने बताया कि मंगलवार को स्मार्ट सिटी के लोगों के लिए उनकी किताब राइजिग 30 का भी विमोचन किया गया। इसमें देश की 30 प्रतिभाशाली महिलाओं को कवर किया गया है। इनमें स्व. कोकिला लता मंगेशकर, माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक रोमांस से लेकर थ्रिलर तक हर सब्जेक्ट पर लिख चुकी हैं। लेखिका किरण मनराल ने बताया कि उनका उद्देश्य अपने लिखावट के जरिए महिलाओं की मजबूती को लोगों के सामने रखना है। हालांकि लेखन के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह इसके लिए हमेशा तैयार रहती हैं। गौरतलब है कि प्रभा खेतान फाउंडेशन भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रेरित संस्था है। लुधियाना में जर्का जैन और पलवी पाहवा इसे आगे बढ़ाएंगी। इसी श्रृंखला में फिरोजपुर रोड स्थित निजी होटल में 'द राइटिग सर्कल' सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महानगर के लोगों में भी भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करना है जहां समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्था के नुमाइंदों ने बताया कि संस्था का गठन 1980 के दशक में प्रभा खेतान द्वारा किया गया था। आज विश्व के 40 शहरों में संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति और लिटरेचर को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर शर्मिता बिद्रा, शालू गोयल, रिश्मा गिल, मनीषा जैन, परनीत बबर, सोनाक्षी कुंद्रा, जसमीत नैयर, शीतल खन्ना, रूही वालिया, सोनिया अग्रवाल, सिमरन पैंटल सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.