सिक्योरिटी इंचार्ज का बेटा आइसोलेशन वार्ड में निडरता से निभा रहा ड्यूटी
कोरोना को हराने की जंग में पूरा देश लगा हुआ है। इस वायरस का सामना करने और इसे खत्म करने में देश भर के लोग जुटे हुए है। ऐसे में देश के कई योद्धा दिन-रात लोगो की सेवा में जुटे हुए हैं। इनमें मेडिकल स्टाफ का अहम योगदान है। अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में तैनात कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों को उनकी अधिक चिता होती है। हालांकि प्रत्येक कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में जाने से पहले पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं। इनमें लुधियाना के सिविल अस्पताल में पिछले करीब 6 महीनों से कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात मेल स्टाफ सनी मसीह (23) भी शामिल है।
अश्वनी पाहवा, लुधियाना: कोरोना को हराने की जंग में मेडिकल स्टाफ का भी अहम योगदान है। अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में तैनात कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों को उनकी अधिक चिता होती है। हालांकि प्रत्येक कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में जाने से पहले पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं। इनमें लुधियाना के सिविल अस्पताल में पिछले करीब छह महीने से कांट्रेक्ट पर तैनात मेल स्टाफ सनी मसीह (23) भी शामिल है। जो आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है।
सनी मसीह ने बताया कि वह हमेशा निडरता से अपनी ड्यूटी निभा रहा है। उसके परिवार में माता पिता एक बड़ी बहन व छोटा भाई है। उसके पिता एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी इंचार्ज व माता गृहणी है। वही उसकी बड़ी बहन व छोटा भाई अलग-अलग अस्पतालों में नर्सिग स्टाफ का काम कर रहे हैं।
सनी मसीह ने बताया कि इस वायरस को लेकर उसके मन में तो खौफ नहीं क्योंकि वह पूरी तरह एहतियात बरतकर ड्यूटी पर तैनात रहता है। हालांकि घर में बैठे उनकी माता के मन में जरूर इस बात को लेकर के चिता बनी रहती है। परन्तु उसके पिता उसे हमेशा निडरता से ड्यूटी करने के लिए हौसला देते रहते हैं।
सनी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान थोड़ी थोड़ी देर में उसके भाई-बहन उसका हाल-चाल जानते रहते हैं तथा उसे सावधानी से ड्यूटी करने की हिदायत देते हैं। उसने बताया कि इससे पहले वह अस्पताल के मेल वार्ड, टीवी वार्ड व इमरजेंसी में ड्यूटी कर चुके हैं। जहां वह कई मरीजों की सेवा कर चुके हैं। वह हमेशा निडरता व पूरी लगन के साथ ड्यूटी करते हैं।