सरकारू मल स्कूल ने जोन व जिला स्तर पर जीते पदक
पंजाब स्कूल गेम्•ा की तरफ से •ाोन व जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए गए। इनमें खन्ना के लाला सरकारू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। •ाोन स्तर के एथलेटिक्स अंडर-17 वर्ग में एकमप्रीत सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक भुवन आदित्य हरमन तिवारी नितिश ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक भुवन वर्मा ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा मान्या ने शाटपुट में कांस्य पदक मिताली ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक आदित्य और आर्यन शाही ने जूम दौड़ में कांस्य पदक जीते।
जागरण संवाददाता, खन्ना : पंजाब स्कूल गेम्स की तरफ से जोन व जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए गए। इनमें खन्ना के लाला सरकारू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। जोन स्तर के एथलेटिक्स अंडर-17 वर्ग में एकमप्रीत सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भुवन, आदित्य, हरमन तिवारी, नितिश ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, भुवन वर्मा ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा मान्या ने शॉटपुट में कांस्य पदक, मिताली ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक, आदित्य और आर्यन शाही ने जूम दौड़ में कांस्य पदक जीते।
स्कूल शूटिग टूर्नामेंट में जिला स्तर पर दिया मल्होत्रा और पाहुल कपूर ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक जीत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्वालीफाई किया। पंजाब स्कूल बक्सिग टूर्नामेंट में जिला स्तर में अंडर -14 वर्ग में अरनव चौधरी, अरनव नंदा तथा हरकीरत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए स्थान सुरक्षित किए। अरनव नंदा ने राज्य स्तर पर कांस्य पदक (बॉक्सिंग) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिला जिम्नास्टिक टूर्नामेंट अंडर -11 में डोल्सी शर्मा ने स्वर्ण पदक व जिला स्तर पर डोल्सी ने रजत पदक प्राप्त कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। जिला स्तर हैंडबाल अंडर- 14 स्तर पर कांस्य पदक जीता। यश नाहर राज्य स्तर के लिए चुना गया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धियों पर स्कूल प्रिसिपल डॉ. मनोज कुमार ने बधाई दी। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की सीख दी और सभी को प्रेरित किया।