यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में सरबत का भला ट्रस्ट का एक और प्रयास, फ्री सिलाई व कम्प्यूटर सेंटर की शुरूआत
लुधियाना में सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट ने गुरद्वारा साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी शहीद भगत सिंह नगर हैबोवाल कलां ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट ने गुरद्वारा साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी, शहीद भगत सिंह नगर, हैबोवाल कलां में फ्री सिलाई व कम्प्यूटर सेंटर की शुरूआत की। इसका उदघाटन संस्था की डायरेक्टर एजूकेशन इंद्रजीत कौर गिल ने करते हुए कहा कि डा एसपीएस ओबराय (चेयरमैन सरबत का भला) की देख रेख में ही समाज के कमजोर वर्गो को रोजगार व स्वयं रोजगार के समर्थ बनाना ही संस्था का मकसद है। उन्होंने बताया कि सरबत का भला द्वारा दुनियां भर में इस तरह के फ्री सेंटर लगातार खोले जा रहे है और इसके बेहतर नतीजे भी सामने आ रहे हैं।
संस्था के संरक्षण पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह गिल, जिला प्रधान जसवंत सिंह छापा व महासचिव चंद्र भनोट ने बताया कि चेयरमैन डा एसपीएस ओबराय की अगुवाई में समाज सेवा के क्षेत्र में बेमिसाल काम करते हुए जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। आप नेता चौधरी मदन लाल बगा, पूर्व डीएसपी सतीश मल्होत्रा, अजय जस्सड़ा नायब रीडर पुलिस कमिश्नर लुधियाना, एएसआई अनिल कुमार जस्सड़ा, सीए चेतन धीर और एसएचओ हैबोवाल नीरज ने कहा कि ओबराय ने लोगों का भला करके समाज में ये संदेश दिया कि हम सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अलग अलग अपराधिक मामलों में फांसी की सजा प्राप्त नौजवनों को बचा कर उनके परिवारों को सौंपने की सेवा भी डा ओबराय के हिस्से में ही आई है। गु
रद्वारा साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह की प्रंबधक कमेटी की तरफ से महासचिव अवतार सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह, खजानची बलबीर सिंह, पुर्व प्रधान गुरमुख सिंह, बलवंत सिंह स्टोर कीपर ने सरबत का भला की टीम को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरद्वारा साहिब केग्रंथी सिंह भाई भुपिंदर सिंह, सेंटर की टीचर बलजीत कौर, सोनिया, बलविंदर सिंह, एएसआई दिनेश सिंह रठौर, धर्मबीर सिंह धामी, सुखजिंदर सिंह गिल व हरिंदर सिंह रकबा आदि उपस्थित थे।
