बैंकॉक में लुधियाना का डंका, सालसा डांस प्रतियोगिता में इन बच्चों ने जीती नौ ट्रॉफियां Ludhiana News
बैंकॉक सालसा फिएस्टा में जापान इंडोनेशिया मलेशिया ऑस्ट्रेलिया यूके इंडिया कनाडा के विभिन्न श्रेणियों में करीब दौ सौ बच्चों ने हिस्सा लिया था।
लुधियाना, जेएनएन। अगर हौसले बुलंद हैं तो आपको कामयाबी की सीढि़यां चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसे ही बुलंद हौसलों के साथ लुधियाना के संगीता स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के बच्चों ने सालसा डांस का बैंकॉक में डंका बजाते हुए देश का नाम रोशन किया है। सालसा बैंकॉक फिएस्टा की ओर से बैंकॉक में हुए एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप (एपीआइडीसी) में इन बच्चों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह चैंपियनशिप 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक हुई। इसमें संगीता स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के बच्चे ही ऐसे रहे जिन्होंने चार श्रेणियों में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतते हुए कुल नौ ट्रॉफियां हासिल कर देश का नाम चमकाया है।
बैंकॉक सालसा फिएस्टा में जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूके, इंडिया, कनाडा के विभिन्न श्रेणियों में करीब दौ सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। जजिस की भूमिका विश्व प्रसिद्ध डांसर बिली फजारडो, सालसा डांसर केटी मारलो और कोरियोग्राफर एथोए जूलिआना ने निभाई।
बच्चों की मेहनत रंग लाई: डॉ. संगीता
संगीता स्टूडियो ऑफ परफार्मिग आर्ट्स की प्रमुख डॉ. संगीता बी कुशवाहा ने कहा कि उनके स्टूडियो के बच्चे काफी समय से इस फिएस्टा की तैयारी के लिए जुटे हुए थे। फिएस्टा में सभी की मेहनत रंग लाई है और हमने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव बढ़ाया है।
इन चार श्रेणियों में इन बच्चों ने जीती चैंपियन ट्रॉफी
- सालसा सोलो (एमेच्योर मेल) : रणवीर खुराना
- सालसा (एमेच्योर कपल्स) : रणवीर और आरुषि
- सालसा (एमेच्योर सेम जेंडर) : तमन्ना और अमानत
- प्रोएम - रोहिनी और रणवीर इन तीन श्रेणियों में रहे फर्स्ट रनरअप
- सालसा सोलो (एमेच्योर फीमेल) : आरुषि सक्सेना
- बचाता (एमेच्योर कपल) : रणवीर और आरुषि
- सालसा सोलो (तीन फीमेल) : अमानत कोठारी
इन दो कैटेगरीज में सेकेंड रनरअप
- सालसा सोलो (तीन फीमेल) : तहरीर भल्ला
- बचाता (एमेच्योर कपल) : तहरीर भल्ला और अभिषेक वर्मा