गांजे समेत एक काबू
जासं, लुधियाना : शुक्रवार को पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलि
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 03:01 AM (IST)
जासं, लुधियाना : शुक्रवार को पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मन्ना सिंह नगर निवासी रिक्की के रूप में हुई। थाना सलेमटाबरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांजे की तस्करी करने वाला युवक मन्ना सिंह नगर पानी वाली टंकी के पास खड़ा है। पुलिस ने रेड कर आरोपी को गांजे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें