Move to Jagran APP

श्री राम शरणम आश्रम में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ का आगाज

तपोभूमि श्री राम शरणम आश्रम नौलखा बाग कालोनी में राम कृपा स्वामी सत्यानंद महाराज ब्रह्मलीन संत ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज की अध्यक्षता में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ रविवार को आरंभ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:30 PM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ का आगाज
श्री राम शरणम आश्रम में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ का आगाज

संस, लुधियाना : तपोभूमि श्री राम शरणम आश्रम, नौलखा बाग कालोनी में राम कृपा स्वामी सत्यानंद महाराज, ब्रह्मलीन संत ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज की अध्यक्षता में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ रविवार को आरंभ हुआ। इस दौरान महेश साधक ने विश्व में ईश्वर के प्रति आस्था एवं ईश्वरीय ज्ञान के प्रति श्रद्धा-विश्वास बढ़ने, सच्चे धर्म का उदय होने तथा राम-नाम का विस्तार होने की कामना की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राम नाम जपने वाले का तन, मन निर्मल हो जाता है। श्रीराम नाम का जाप सब सुखों का आधार है। राम नाम जपने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। तेरा शोक-संताप सब नष्ट हो जाएगा। राम नाम जपने से अच्छे संस्कार आते हैं और सब विघ्न दूर होते हैं। इससे अशुभ भागता है और शुभ आता है। महेश साधक ने आगे कहा कि राम नाम एक अचूक मंत्र है। यदि राम नाम के जाप करने का विचार भी आए तो समझों शुभ होने वाला है। प्रभु कृपा से ही व्यक्ति यज्ञ में सम्मिलित हो सकता है। आत्मानुभव ज्ञान तक पहुंचने का साधन राम नाम है। इसका सिमरन सब बीमारियों की अचूक औषधि है। इसके जाप से जन्म-जन्मांतर की मैल धुल जाती है। इस दौरान सुंदर लाल अरोड़ा ने कहा कि त्रैमासिक राम नाम अखंड महायज्ञ रविवार से आरंभ हो गया है, जो फरवरी तक चलता रहेगा। इस अवसर पर सुंदर लाल अरोड़ा, सहित बन्नू बहल, धीरज सहगल, संजीव वर्मा, अशोक बांसल, अनिल सरीन,राम मोहन बहल, विनोद शर्मा, विशाल अग्रवाल, संजीव छाबड़ा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष वर्मा, समीर अरोड़ा, राजीव बग्गा, तरसेम लाल, राम प्रकाश अरोड़ा, राजेश कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.