Move to Jagran APP

98 वर्षों से लोगों के हित के लिए काम कर रहा शिरोमणि अकाली दल: संता सिंह

हलका समराला की समूह शिरोमणि अकाली दल जत्थेबंदी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब में पार्टी का 98वां स्थापना दिवस मनाया।

By Edited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:18 AM (IST)
98 वर्षों से लोगों के हित के लिए काम कर रहा शिरोमणि अकाली दल: संता सिंह
98 वर्षों से लोगों के हित के लिए काम कर रहा शिरोमणि अकाली दल: संता सिंह

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब। हलका समराला की समूह शिरोमणि अकाली दल जत्थेबंदी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब में पार्टी का 98वां स्थापना दिवस मनाया। गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पार्टी की चढ़दी कला और सरबत के भले की अरदास की गई। गुरुद्वारा साहिब के रागी सिंहों की तरफ कीर्तन किया गया। इस धार्मिक समारोह में विशेष तौर पर हलका मुख्य सेवक जत्थेदार संता सिंह उमैदपुर और पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनिया ने शमूलियत की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पिछले 98 वर्षो से पंजाब और पंजाबियत के लिए काम कर रही है वहां लोग हितों के लिए इस पार्टी के कई नेताओं और वर्करों ने कुर्बानिया दीं और जेलें भी काटी। उक्त नेताओं ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी पंथक पार्टी है जिस ने सिख कौम की कई पेश मुश्किलों के हल के लिए दिल्ली सरकार से टक्कर ली।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज भी पंजाब की किसानो, व्यापारी वर्ग और गरीबों के हितों पर डट कर पहरा दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान उजागर सिंह बैनीपाल, जत्थेदार हरबंस सिंह भरथला, बाबा जगरूप सिंह, सर्कल जत्थेदार कुलदीप सिंह जातीवाल, हरजीत सिंह शेरिया, हरजतिंदर सिंह पवात, प्रधान लाला मंगत राय, शहरी प्रधान जसपाल सिंह जज, अरविंदरपाल सिंह बिकी, मनजीत सिंह मक्कड़, हरजोत सिंह मागट, उपजिंदर सिंह औजला, अमनदीप सिंह तनेजा, गुरमीत सिंह भौरला, जगजीत सिंह मागट, हरप्रीत सिंह बालेओं, गुरदेव सिंह छौड़िया, हरजिंदर सिंह पूर्व सरपंच, प्रिंस मिट्ठेवाल, डॉ. मनप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह घुलाल, मनराज सिंह लुबाणगढ़, बलविंदर सिंह बंब, भगवान सिंह रुपालों, मनजीत सिंह ढींडसा, रमेश कुमार, सुरिंदरपाल सिंह, नंबरदार बलजीत सिंह, करनैल सिंह ढिल्लों, महिंदर सिंह ईसापुर, मोहण सिंह सरपंच, दलजीत सिंह सरपंच, सुखजीत सिंह पंजगराईआ, गुरमेल सिंह बैनीपाल, अमरीक सिंह हेड़ीया, परमवीर योद्धा, सिमरनजीत सिंह गोगिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.