रोहित बने शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता
हिन्दू नेता व समाजसेवक रोहित साहनी को शिवसेना हिन्द का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।
जासं, लुधियाना : हिन्दू नेता व समाजसेवक रोहित साहनी को शिवसेना हिन्द का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। कोर कमेटी व राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने सिरोपा डालकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परविदर भट्टी और शिवसेना हिन्द के संस्थापक सदस्य रोहित साहनी ने कहा कि पंजाब में अमन शांति है और कुछ लोग आतंकवाद की हवा चला रहे हैं जिसे संभव नहीं होने देंगे।
जगरूप सिंह बने सीनियर उपाध्यक्ष
सुधार : स्टूडेंटस डेमोक्रेटिक फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान जसप्रीत सिंह की ओर से प्रदेश भर में नई ईकाइयां व विग गठित कर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी के तहत राष्ट्रीय प्रधान जसप्रीत की ओर से जगरूप सिंह खालसा को सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब नियुक्त किया गया है। इसका नियुक्ति पत्र गुरिदर सिंह गोजी महासचिव एसडीएफ व गुरप्रीत सिंह सरना सचिव की ओर से जगरूप सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर लखविदर सिंह हांस, जसप्रीत सिंह, सोनू व दीप उपस्थित थे।
लोक संपर्क विभाग के अधिकारी सम्मानित
प्रत्येक आदेश को जनता तक पहुंचाने पर लोक संपर्क विभाग लुधियाना के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। श्री अग्रसेन समिति व द ग्रीन पंजाब मिशन टीम के सदस्य कमलदीप बांसल व सतपाल देहड़का ने कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा ड्यूटी तनदेही से निभाई है। उन्होंने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं से जनता का बहुत हद तक महामारी से बचाव हुआ है। वहीं एपीआरओ परमप्रीत सिंह नरूला ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों व डीपीआरओ लुधियाना के नेतृत्व व सहयोग से ही अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं। मौके पर डीपीआरओ दफ्तर के तिलक राज, गुरमुख सिह, ब्रिज मोहन, प्रभजोत सिंह उपस्थित थे।