लुधियाना में हथियारों के बल पर डकैती करने वाले छोटा डान सहित गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि यह गिराेह शहर में एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुका है। फरार हुए तीन सदस्यों की तलाश में सीआइए टीम छापेमारी कर रही है। यूपी के सहारनपुर के इलाकाें से अाकर लुधियाना में यह डकैती करते थे।
लुधियाना, जेएनएन। पुलिस की सीअाइए-2 टीम ने हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैती करने वाले छोटा डान गिरोह के 5 सदस्यों को सरगना समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक महिंद्रा पिकअप, 2 दात, तीन राड, 511 जैकेट्स, 600 स्वेटर, शर्ट्स व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ थाना मेहरबान में केस दर्ज करके रविवार काे अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर परवीन रणदेव ने बताया कि आरोपितों की पहचान गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ छोटा डान, शोयब, सोनू, सलीम तथा सिद्धू इंक्लेव निवासी मोहम्मद मुबारक के रूप में हुई जबकि गुरु गोबिंद नगर निवासी सोहल, शाहरुख तथा हुस्सैन को गिरफ्तार करना अभी बाकी है। एएसआइ मोहिंदर पाल को शनिवार काे सूचना मिली थी कि छोटा डान ने अपना एक गिरोह बना रखा है।
हाेजरियों में करते हैं लूट व डकैती की वारदातें
पुलिस के मुताबिक लोग मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। जो शहर में आकर हाेजरियों में लूट व डकैती की वारदातें करते हैं। कुछेक वारदातें करने के बाद वो लोग वापस सहारनपुर लौट जाते हैं। यह गिरोह अब तक लूट व डकैती की दर्जनाें वारदातें कर चुका है। आज भी वह गांव सीढ़ा के पास सुनसान प्लाट में बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं। मौके पर रेड करके पांच बदमाशों को काबू कर लिया गया जबकि तीन फरार होने में कामयाब रहे। चोरी के गारमेंट्स, महिंद्रा पिकअप बरामद हुए। बरामद हुई महिंद्रा गाड़ी के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह चोरी की है या नहीं। अाराेपिताें से पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।
शरण निटवेयर हाेजरी फैक्ट्री में लूटे थे दस लाख के गारमेंट्स
बता दें कि सोमवार रात गिरोह ने राहों रोड स्थित गांव ख्वाजके हौजरी कांप्लेक्स की शरण निटवेयर हौजरी फैक्ट्री में तेजधार हथियारों के बल पर दो कर्मचारियाें को बंधक बना लिया था। वह अपने साथ लाई महिंद्रा पिकअप वैन में करीब 10 लाख रुपये के गारमेंट्स और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लूटकर फरार हो गए थे। उनमें 2500 जैकेट्स, 600 टी-शर्ट्स तथा 500 लोअर शामिल थे। थाना मेहरबान पुलिस ने फैक्ट्री मालिक चंडीगढ़ रोड के अर्बन इस्टेट फेस-2 निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।